Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ट्विशा की मौत के अगले ही दिन सास गिरिबाला ने किसे किए ताबड़तोड़ कॉल्स? रसूख का फायदा उठाकर छुपाए गहरे राज!

भोपाल की ट्विशा शर्मा केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पूर्व जज सास गिरिबाला ने अपने रसूख का फायदा उठाकर इस केस को दबाने की कोशिश की है. ट्विशा की मौत के बाद तुरंत बाद उन्होंने ताबड़तोड़ कॉल किए थे.

Source- IANS
Loading Ad...

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. परिजनों के अनुसार, ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उनकी सास गिरिबाला सिंह ने कई ताबड़तोड़ कॉल्स किए. 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन कॉल्स में कुछ ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों, जज और जस्टिस स्तर के अधिकारियों को भी कॉल किए गए थे. परिजनों ने मांग की है कि सभी कॉल्स की विस्तृत जांच की जाए ताकि इन कॉल्स के पीछे का असली मकसद सामने आ सके. 

परिवार के सनसनीखेज आरोप

Loading Ad...

परिवार ने कई फोन नंबर जारी करते हुए दावा किया है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन उसकी सास गिरिबाला सिंह ने कई कॉल्स किए जिनमें से कुछ नंबर ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों मसलन जज और जस्टिस स्तर के लोगों के हैं. 

Loading Ad...

ट्विशा के परिवार का दावा है कि यह सभी कॉल्स ट्विशा की मौत के अगले दिन किए गए. परिवार का दावा है कि 13 मई को ही CCTV फुटेज इंस्टॉल करने वाले युवकों को भी गिरिबाला के नंबर से फोन किए गए हैं. 

ट्विशा के परिवार ने क्या मांग की? 

Loading Ad...

परिवार ने मांग की है कि इन सभी फोन नंबर्स की पूरी जांच की जाए, साथ ही इन नंबर्स से जुड़े सारे डिजिटल रिकॉर्ड तुरंत सुरक्षित कर लिए जाएं. इनमें शामिल हैं इनमें कॉल डिटेल्स (सीडीआर), टावर लोकेशन, इंटरनेट उपयोग, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप चैट्स और उनका बैकअप, सोशल मीडिया अकाउंट्स, क्लाउड डेटा, लोकेशन हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्डिंग्स, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य. 

परिवार चाहता है कि इन सबकी फॉरेंसिक जांच के लिए सही तरीके से सुरक्षित रखा जाए और किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके. आरोपी पक्ष से जुड़े सभी लोगों उनके रिश्तेदार, सहयोगी, वकील, ड्राइवर, घरेलू स्टाफ और घटना से पहले या बाद में ट्विशा या परिवार के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति के फोन रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और डिजिटल गतिविधियों को भी तुरंत सुरक्षित रखा जाए. 

फरार है पति समर्थ

Loading Ad...

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से उसका पति फरार है और पुलिस उसकी खोज कर रही है, लेकिन उसने वकील के जरिए दो बार कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. जो खारिज हो गई है. वहीं, ट्विशा की सास ने भी अग्रिम जमानत याचिक दाखिल की थी जो मंजूर हो गई है. 

पुलिस समर्थ सिंह की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है. उस पर इनाम भी घोषित है. दूसरी ओर, बेटी को न्याय दिलाने के मकसद से परिजनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की. CM ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा. ट्विशा के परिवार ने CBI जांच की मांग की है. 

न्याय की कोई उम्मीद नहीं- पिता

Loading Ad...

ट्विशा शर्मा के बेबस पिता नवनीधि शर्मा का कहना है कि परिवार को भोपाल प्रशासन, पुलिस और न्यायपालिका से न्याय मिलने की अब कोई उम्मीद नहीं बची है. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर देरी की गई, ताकि शव सड़ जाए. उन्होंने कहा, 

‘इन लोगों (आरोपियों) ने अपने मकसद में सफलता हासिल कर ली है. हमें डर था कि दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति देने में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि शव सड़ जाए, और वही हुआ.’

क्यों नहीं हुआ दोबारा पोस्टमार्टम? 

Loading Ad...

दरअसल, भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस थाने ने बुधवार को शर्मा परिवार को पत्र लिखकर ट्विशा के पार्थिव शरीर को एम्स भोपाल से ले जाने का आग्रह किया. पुलिस ने बताया कि एम्स भोपाल ने कहा है कि शव को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत है, लेकिन अस्पताल में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है. 

इस पर पिता ने कहा, वे शव को सड़ाने में सफल हो गए. आज भोपाल प्रशासन ने भी कह दिया कि वे अब शव को सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं हैं. यह हमारे साथ यातना जैसा व्यवहार है. हमें मजबूर किया जा रहा है कि हम शव को ले जाएं.’

उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल पुलिस, प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था से परिवार को कोई सहयोग नहीं मिला. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि जज आरोपी पक्ष का पूरा सहयोग कर रहे हैं. अब हमें भोपाल से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.’

Loading Ad...

परिवार लगातार यह मांग कर रहा है कि मध्य प्रदेश से बाहर किसी प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान से स्वतंत्र मेडिकल राय ली जाए, ताकि जांच प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कायम हो सके.

गौरतलब है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स भोपाल में हुआ था और तब से शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. परिवार ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पूरी होने तक शव लेने से इंकार कर दिया है. बताया जा रहा है 12 मई को ट्विशा की मौत हो गई थी. वह मॉडलिंग भी करती थी. परिवार के मुताबिक, 12 मई की रात 10:05 बजे ट्विशा मां से बात कर रही थी. कॉल कटने के 15 मिनट बाद सास का फोन आया कि वह सांस नहीं ले रही. परिवार ने इस दौरान की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं. ससुराल का दावा है कि ट्विशा ने बेल्ट से फंदा बनाकर सुसाइड किया है, लेकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरी चोटों के निशान मिले हैं. बताया जा रहा है मौत से पहले ट्विशा ने वॉट्सएप मैसेज किए थे. जिसमें उसने मानसिक तौर पर प्रताड़ित होने की बात कही थी. 

ट्विशा ने मां को बयां किया था दर्द

Loading Ad...

ट्विशा ने बताया था कि पति उस पर शक करता है. सास उसे कैरेक्टर पर सवाल उठाती थी. उसने कहा था कि' ये बहुत घटिया और निर्दयी लोग हैं, आप लोग मुझे आकर ले जाओ. समर्थ मुझसे पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है.' 9 दिन से ट्विशा का शक मोर्चरी में ही रखा हुआ है, परिवार अपनी बेटी को मुखाग्नि तक नहीं दे पा रहा. इस मामले में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...