Advertisement

Loading Ad...

कौन हैं वो 7 सांसद, जिन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़, BJP से जोड़ा नाता, जानिए पूरी प्रोफाइल

नैतिकता का हवाला देते हुए राघव चड्ढा ने AAP छोड़कर BJP का दामन थाम लिया है. उन्होंने कुल सात सांसदों के BJP में विलय का भी दावा किया.

Source- IANS/Deepak Kumar
Loading Ad...

Raghav Chadha Join BJP: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. राघव चड्ढा समेत AAP के सात सांसद BJP में शामिल हो गए हैं. राघव चड्ढा ने इसे 'आप' के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों का BJP में विलय बताया है. 

सभी सांसदों ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में BJP का दामन थामा. नितिन नबीन ने राघव चड्ढा का मिठाई खिलाकर स्वागत किया. इससे पहले राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP छोड़ने का ऐलान किया था. इसे AAP में अभी तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है.  

राघव चड्ढा ने क्या कहा? 

Loading Ad...

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है. सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था. मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे. 

Loading Ad...

AAP पर राघव चड्ढा ने क्या आरोप लगाए? 

राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं. उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है. अब पार्टी देशहित के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है. 

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए सभी नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं. 

PM मोदी पर क्या कहा? 

BJP में शामिल होने के फैसले पर चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन फैसलों को लेने से पहले कई नेता डरते थे. जनता ने इस नेतृत्व पर तीन बार मुहर लगाई है और अब हम भी उसी नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे. राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में 'आप' के 10 सांसद हैं और दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. 

Loading Ad...

कौन हैं AAP के वो 7 चेहरे जो BJP के पाले में गए? 

राघव चड्ढा: राजनेता होने के साथ-साथ राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वह AAP के साथ शुरू से जुड़े हुए हैं, युवा नेता, विधायक और राज्यसभा सांसद तक केजरीवाल के साथ सफर तय किया. 

अशोक कुमार मित्तल: अशोक कुमार मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं. उन्हें आम आदमी पार्टी ने मार्च 2022 में राज्यसभा भेजा था. हैरानी की बात ये है कि राघव चड्ढा की जगह पार्टी ने उन्हें ही राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, लेकिन 15 दिन के अंदर ही उन्होंने AAP को बड़ा झटका दे दिया.

Loading Ad...

स्वाति मालीवाल: स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं, साल 2024 में वे राज्यसभा सांसद बनीं, वह आम आदमी पार्टी में रहते हुए BJP के खिलाफ काफी आक्रामक रुख रखती थीं, लेकन अरविंद केजरीवाल के साथ उनके विवाद के बाद उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया. 

हरभजन सिंह: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी से साल 2022 में राजनीति में कदम रखा था. इसके बाद पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया था. 

संदीप पाठक: 2022 से आम आदमी पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे थे. पंजाब में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया था. वह पार्टी में प्रमुख प्रवक्ता के रूप में मुखरता से अपनी बात रख रहे थे. डॉ. संदीप पाठक ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से PHD की थी.

Loading Ad...

विक्रमजीत सिंह साहनी: शिक्षा और समाजसेवा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जाने जाते हैं. उन्हें मॉरीशस के राष्ट्रपति से सम्मानित भी किया जा चुका है. उन्होंने विश्व पंजाबी संसदीय मंच का गठन भी किया था. 

राजेंद्र गुप्ता: अक्टूबर 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया था. वे पंजाब सरकार के आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...