Advertisement

Loading Ad...

Venezuela Earthquake: क्या है भारत का ऑपरेशन अमिस्ताद? जो मुश्किल वक्त में बना वेनेजुएला का बड़ा सहारा

वेनेजुएला में भूकंप के बाद हजारों लोग मलबे में दबे हुए हैं. भारत ने मदद के लिए हेल्थ एक्सपर्ट, डॉक्टर्स और राहत सामग्री भेजी है. ऑपरेशन अमिस्ताद भारत की बडी मानवीय पहल है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूंकप से आई तबाही के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. अभी भी हजारों लोग मलबे में दबे हुए हैं. बैक टू बैक भूकंप के दो तेज झटकों से राजधानी काराकास की ऊंची-ऊंची इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. इस मुश्किल घड़ी में भारत वेनेजुएला को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है. भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है. 

इस अभियान के जरिए भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है. इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी को वेनेजुएला रवाना किया गया है. 

भारत से भेजी गई टीम में कौन-कौन शामिल? 

Loading Ad...

भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय दल, भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हुआ है. इनमें नौ अनुभवी सैन्य चिकित्सक भी शामिल हैं. यह दल वेनेजुएला के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार, सर्जरी, ट्रॉमा प्रबंधन और प्रभावित लोगों को जरूरी मेडिकल राहत और इलाज करेगा. 

Loading Ad...

भारत से भेजी गई दवाईयां और चिकित्सा उपकरण 

भारतीय सेना के अनुसार उनकी यह मेडिकल टीम अपने साथ लगभग छह टन चिकित्सा सामग्री और मानवीय राहत सामग्री लेकर गई है. इनमें भारत के आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत विकसित अत्याधुनिक भीष्म क्यूब भी शामिल है. यह एक मॉड्यूलर और तेजी से तैनात किया जा सकने वाला फील्ड अस्पताल है. यह एक ऐसा सिस्टम है जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उन्नत ट्रॉमा केयर, आपातकालीन सर्जरी और गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है. 

Loading Ad...

इसी बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है. उन्होंने लिखा, ‘भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के राहत-बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तत्काल राहत सामग्री लेकर रवाना हुए. इस सहायता में भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट के साथ 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं. इसके अलावा दो भीष्म क्यूब भी भेजे गए हैं. भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है.’

क्या है भीष्म क्यूब की सबसे बड़ी खासियत?

Loading Ad...

भीष्म क्यूब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कम समय में स्थापित होकर लगभग 200 मरीजों तक को उपचार और जीवनरक्षक सुविधाएं प्रदान कर सकता है. इस प्रणाली ने भारत की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को नई मजबूती दी है. इसे दुनिया के विभिन्न संकटग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. 

भारत का यह मिशन केवल राहत सामग्री भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संकट की घड़ी में मित्र देशों के साथ खड़े रहने की उसकी नीति का भी प्रतीक है. वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत इस संकट में मदद के लिए मौजूद है, हम आपके साथ हैं.

ऑपरेशन अमिस्ताद भारत की उस मानवीय सोच को भी दर्शाता है, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात ‘पूरा विश्व एक परिवार है’ के सिद्धांत पर आधारित है. प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकटों के दौरान सहायता पहुंचाने की भारत की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान वैश्विक मानवता, करुणा और सहयोग के प्रति देश की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण बन गया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में कांपी धरती, बैक-टू-बैक भूकंप के झटकों से भारी तबाही, भारत भेजेगा NDRF की टीमें

यह भी पढ़ें

वेनेजुएला में राहत और चिकित्सा सहायता का यह मिशन हजारों प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनेगा. साथ ही साथ यह प्रयास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीय और जिम्मेदार मानवीय शक्ति की छवि को भी और मजबूत करेगा. इससे पहले भारत वेनेजुएला अपनी NDRF टीम भेजने का ऐलान भी कर चुका है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...