Advertisement

Loading Ad...

Vijay's Oath Ceremony: शपथ लेते वक्त ऐसा क्या कर गए थलपति विजय? राज्यपाल ने बीच में ही टोक दिया

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता, फिल्मी हस्तियां, पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुए.

Source- IANS/Videograb
Loading Ad...

Vijay's Oath Ceremony: तमिलनाडु में आखिरकार विजय सरकार की ताजपोशी हो ही गई है. थलपति विजय ने 9 मंत्रियों के साथ शपथ ली है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विजय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए. वहीं, शपथ लेते हुए थलपति विजय ने कुछ ऐसा कर दिया कि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें बीच में टोक दिया. 

दरअसल, थलपति विजय ने तमिल में शपथ ली थी. शपथ के लिए विजय को निर्धारित लाइन पढ़नी थी, लेकिन विजय उन लाइनों के अलावा अपनी तरफ से स्पीच जैसी लाइन बोलने लगें. 
इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया गया है. 

चुनावों में इंटरव्यू और मीडिया बाइट से दूर रहने वाले विजय थलपति जब मुख्यमंत्री बने तो दिल खोलकर बोलना चाहते थे, तमिलनाडु की जनता को अपने अंदाज में शुक्रिया कहना चाहते थे, लेकिन वह भूल गए कि यह संबोधन का मौका नहीं बल्कि शपथ है. जब विजय डाइस पर आए तो हाथ उठाकर मुट्ठी भींचकर स्पीच देने लगे, तभी तुरंत राज्यपाल आर्लेकर ने टोका और लिखी हुईं लाइन पढ़ने को कहा. इसके बाद विजय ने हां में सिर हिलाया और शपथ पेपर में देखकर लाइन पढ़ीं. 

Loading Ad...

विजय के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ 

Loading Ad...

एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं. विजय ने इन सभी मंत्रियों का गले लगाकर स्वागत किया. ये सभी विधायक विजय की पार्टी TVK के ही हैं. 

सरकार बनाने के लिए विजय को इन दलों का मिला साथ 

Loading Ad...

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा 118 है. कांग्रेस ने 5 विधायकों के साथ पहले ही TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था, लेकिन बहुमत से अभी भी 5 सीटें कम थीं, इसके बाद CPI, CPM, VCK और IUML ने अपना समर्थन दिया. अब विजय के पास 121 विधायक हैं. 

विजय के शपथ ग्रहण में पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा

शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता, फिल्मी हस्तियां, पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुए. भारी सुरक्षा व्यवस्था में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. 

Loading Ad...

विजय के शपथ ग्रहण में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन

यह भी पढ़ें

सबसे आगे की लाइन में विजय के माता-पिता, जाने-माने फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के लिए सीटें रिजर्व थीं. एक्टर तृषा कृष्णन और उनकी मां को भी उसी लाइन में सीटें दी गईं थीं. विजय का शपथ ग्रहण तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव है, क्योंकि 1967 के बाद पहली बार राज्य में कोई गैर द्रविड़ पार्टी सत्ता में आई है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...