Advertisement
पश्चिम बंगाल :TMC चेयरमैन के खेत से निकला नोटों का खजाना, मिट्टी के नीचे से निकले 2.24 करोड़ रुपये
सोमवार को जब दिपांकर भट्टाचार्य को बदुरिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था, तब उसके पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे. यानी अब तक उनसे कुल 3.04 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं.
Advertisement
पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले की तृणमूल कांग्रेस नियंत्रित बदुरिया नगर पालिका के चेयरमैन दिपांकर भट्टाचार्य के खेत में जमीन खोदकर बरामद की गई नकदी के बारे में जानकारी दी है. पुलिस को वहां से चार ट्रॉली बैग और एक बोरा मिला था.
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए थे दिपांकर भट्टाचार्य
दिपांकर भट्टाचार्य को पिछले सोमवार एक होटल से भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
Advertisement
राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''ट्रॉली बैग और बोरे से बरामद नकदी को बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में कई बार गिना गया. आखिरकार कुल बरामद रकम 2.24 करोड़ रुपये निकली.''
Advertisement
दिपांकर भट्टाचार्य से बरामद हुए 3.04 करोड़ रुपए
गौरतलब है कि सोमवार को जब दिपांकर भट्टाचार्य को बदुरिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था, तब उसके पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे. यानी अब तक उनसे कुल 3.04 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं.
Advertisement
मंगलवार को दिपांकर भट्टाचार्य को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
पूछताछ में भट्टाचार्य ने किया बड़ा खुलासा
मामले की जानकारी रखने वाले राज्य पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान भट्टाचार्य ने कबूल किया कि उनके खेत में और नकदी छिपाकर रखी गई है.
Advertisement
इसके बाद बुधवार दोपहर पुलिस उन्हें खेत पर लेकर गई. जमीन की खुदाई करने पर वहां से चार ट्रॉली बैग और एक बोरा मिला, जो पूरी तरह नकदी से भरे हुए थे.
पुलिस के अनुसार, भट्टाचार्य पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं.
इससे पहले पुलिस ने बदुरिया में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय कार्यालय और भट्टाचार्य के बागान वाले घर से करीब 4,000 सरकारी तिरपाल भी बरामद किए थे.
Advertisement
भट्टाचार्य के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे पहुंची
बदुरिया नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. एक शिकायत सीपीआई(एम) और दूसरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दी गई थी. इन्हीं शिकायतों के आधार पर दिपांकर को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 80 लाख रुपए नकद बरामद हुए.
अब यह सवाल उठ रहे हैं कि दिपांकर भट्टाचार्य के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे पहुंची.
Advertisement
उनके खिलाफ फिलहाल दो भ्रष्टाचार के आरोप हैं. पहला, 'बांग्लार बाड़ी' योजना के तहत घर आवंटन में कमीशन लेने का और दूसरा, बदुरिया के स्थानीय लोगों, खासकर व्यापारियों से कथित रूप से उगाही करने का.
यह भी पढ़ें