×
जिस पर देशकरता है भरोसा

पुलिस की वर्दी पहन हसन खान बनाता था हिंदू महिलाओं की अश्लील वीडियो, इन जगहों से होती थी फंडिंग, पुलिस के गिरफ्त में आते ही खोले कई बड़े राज

यह व्यक्ति रील बनाने के बहाने लोगों के बीच जाकर खासकर महिलाओं और लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड करता था. बाद में उन वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर उन्हें आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर देता था.

Author
22 Apr 2026
( Updated: 22 Apr 2026
11:48 AM )
पुलिस की वर्दी पहन हसन खान बनाता था हिंदू महिलाओं की अश्लील वीडियो, इन जगहों से होती थी फंडिंग, पुलिस के गिरफ्त में आते ही खोले कई बड़े राज
Image Source: Canva
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिफ्तार किया हैं, जिस पर सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और महिलाओं की निजात से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा हैं कि यह व्यक्ति रील बनाने के बहाने लोगों के बीच जाकर खासकर महिलाओं और लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड करता था. बाद में उन वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर उन्हें आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर देता था.

हसन खान कैसे करता था ये घिनोना काम?

हसन खान वर्दी पहनने का शौकीन है. पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक कई हिंदू महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी भी तबाह कर चुका है..वह अक्सर शादी-ब्याह, बारात या पारिवारिक कार्यक्रमों में सज धज कर फंक्शन में शामिल हो जाता था, जहाँ लोग सामान्य तौर पर कैमरे और अजनबियों को लेकर ज्यादा सतर्क नहीं रहते. इसी मौके का फायदा उठाकर वह महिलाओं और लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था.

इसके बाद वह उन वीडियो को एडिटिंग के जरिए बदल देता और उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत करता था. फिर वह अलग-अलग  फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उन्हें इंटरनेट पर फैलाता था. इस पूरे काम में वह अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करता था. वहीं, खास बात यह है की हसन खान को अलग-अलग संगठनों द्वारा फंडिंग भी की जाती थी. इसको हर वीडियो का पैसा दिया जाता था. हसन खान सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उन वीडियो को वायरल करता था.

फिलहाल बरेली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से अब रील बाज हसन खान को गिरफ्तार कर लिया है, जो पुलिस के शिकंजे में फंसते ही रहम की गुहार लगा रहा है. हसन खान थाना इज्जत नगर इलाके का रहने वाला है. हसन खान वर्दी पहनने का शौकीन है. पुलिस की वर्दी पहनकर हिंदू लड़कियों को अपने झांसे में लेने का आदी हो चुका था. 

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू की. तकनीकी निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कितने लोगों को निशाना बनाया और क्या इस पूरे मामले में कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं.

जांच में सामने आ रही बातें

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी को वीडियो बनाने और फैलाने के बदले में पैसे या फंडिंग मिलती थी, हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि उसने कितने सोशल मीडिया अकाउंट्स और प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया.

पीड़ित परिवारों पर असर

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस तरह की घटनाओं का सबसे बड़ा असर उन परिवारों पर पड़ा है जिनकी बेटियों और महिलाओं के वीडियो गलत तरीके से वायरल हुए. कई परिवारों में तनाव और सामाजिक परेशानी की स्थिति बन गई. कुछ मामलों में रिश्तों और शादी के प्रस्तावों पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें