Advertisement

Loading Ad...

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में कांपी धरती, बैक-टू-बैक भूकंप के झटकों से भारी तबाही, भारत भेजेगा NDRF की टीमें

वेनेजुएला भूकंप में भारी तबाही के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है. भारत रेस्क्यू के लिए अपनी NDRF की टीमें भेजेगा. इस पहल के लिए वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी ने PM मोदी का आभार जताया है.

Image Source- Xinhua/IANS
Loading Ad...

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में बैक-टू-बैक आए भूकंप के झटकों से पूरा देश हिल गया है. इस भूकंप में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है. कुछ ही सेकंड में दो बार हिली धरती ने कई इमारतों को ध्वस्त कर दिया. पहला झटका 7.2 तीव्रता का और दूसरा 7.5 तीव्रता का था. वेनेजुएला के इस मुश्किल समय में भारत ने मारत मदद को आगे आया है. 

राहत और बचाव कार्य के लिए भारत वेनेजुएला NDRF की टीमें भेज रहा है. मोदी सरकार ने हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया. उन्होंने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

वेनेजुएला ने जताया आभार 

Loading Ad...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर PM मोदी की पोस्ट का जवाब देते हुए राष्ट्रपति डेल्सी ने लिखा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं का दिल से स्वागत करते हैं, उन्होंने हमारे देश में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही को लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं और भारत की ओर से राहत कार्यों में मदद करने की इच्छा जताई.’

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वेनेजुएला में आए भयंकर भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुखी हूं. भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और लोगों के प्रति, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.’

Loading Ad...

PM मोदी ने यह भी लिखा कि हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं। भारत हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है.

रोड्रिगेज तबाही से जुड़ा अपडेट लगातार दे रही हैं. उनके मुताबिक अब तक इस प्राकृतिक आपदा में 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है.

Loading Ad...

10 हजार मौतों की आशंका 

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती है. इसके 10 हजार से एक लाख तक भी पहुंचने की आशंका है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के रिपोर्टरों ने काराकस में भयंकर तबाही का अनुमान लगाया है. सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में काराकस की सड़कों पर कई घर भरभरा कर गिरे देखे जा सकते हैं. 

यूएसजीएस ने बुधवार शाम 2204 जीएमटी पर 7.1 तीव्रता के भूकंप की खबर दी. इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और भी तेज भूकंप आया. दोनों झटके काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र किनारे के शहर मोरोन के पास आए. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- एक मिनट में दो बड़े भूकंप, जापान से वेनेजुएला तक कांपी धरती, बढ़ी तबाही की आशंका

भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर थे, जिससे उनका खतरनाक असर और बढ़ सकता है. वेनेजुएला के गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि तेज भूकंपों से देश भर के शहरों में नुकसान हुआ है. वहीं, 20 आफ्टरशॉक भी आए हैं. वेनेजुएला के साथ-साथ जापान की धरती भी भूकंप से कांप गई है. 

जापान में कहां आया भूकंप? 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जापान और वेनेजुएला के कुछ हिस्से गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से दहल गए. जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में गुरुवार सुबह 6.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप महसूस किया गया, जबकि वेनेजुएला में कुछ मिनटों के भीतर दो बड़े भूकंप आए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रांत के प्रशांत तट के पास आया और इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर नीचे था. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...