जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वाराणसी: BJP पार्षद की नाव पर गंगा में पकाया गया चिकन, परोसी गई शराब, VIDEO वायरल होते ही एक्शन, 5 गिरफ्तार

Vanaras Ganga Video Viral: यह घटना दशाश्वमेध घाट क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया और लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई.पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. जांच के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस नाव पर यह गतिविधि हो रही थी, उसे भी सीज कर दिया गया.

Author
23 Jun 2026
( Updated: 23 Jun 2026
09:50 AM )
वाराणसी: BJP पार्षद की नाव पर गंगा में पकाया गया चिकन, परोसी गई शराब, VIDEO वायरल होते ही एक्शन, 5 गिरफ्तार
Image Source: Representative Image
Advertisement

Vanaras: वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पवित्र गंगा की लहरों पर नाव के अंदर मांस पकाने और शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल हो गया. यह घटना दशाश्वमेध घाट क्षेत्र की बताई जा रही है.  वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया और लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई..वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले रमजान के दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा वाराणसी के पंचगंगा घाट के पास बीच गंगा की लहरों पर नाव पर सवार होकर बिरयानी पार्टी की गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था...

वीडियो वायरल होते ही पुलिस की तुरंत कार्रवाई

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. जांच के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस नाव पर यह गतिविधि हो रही थी, उसे भी सीज कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके.

Advertisement

कौन-कौन लोग हुए गिरफ्तार

इस मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी के रूप में हुई है. सभी की उम्र 25 से 32 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

38 साल से इस देश में नहीं गया कोई भारतीय प्रधानमंत्री, 3 देशों के दौरे पर निकलने की तैयारी में PM मोदी

Advertisement

नाव और वीडियो को लेकर क्या है दावा

वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 15 सेकंड का बताया जा रहा है, जिसमें नाव के अंदर मांस पकाने और शराब पार्टी जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि नाव बीजेपी से जुड़े एक स्थानीय पार्षद या उनके परिवार से संबंधित हो सकती है. हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में संबंधित व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे हैं और यह भी संभावना है कि वीडियो पुराना हो सकता है. फिलहाल इस पहलू की भी जांच की जा रही है.

पैरों में बेड़ियां, शरीर पर जख्म…मदरसे की चारदीवारी में खौफ का खुलासा! भागे बच्चों के बयान से मचा हड़कंप

पुलिस का बयान और अपील

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाव को सीज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में उचित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक या संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से बचें, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों और कानून-व्यवस्था बनी रहे.

Advertisement

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

यह भी पढ़ें

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है. कई लोग इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन मान रहे हैं. वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद मामला अब जांच के दायरे में है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें