Advertisement
उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश, सड़कों पर नमाज नहीं चलेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और देशभर से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आकर धामों के दर्शन कर रहे हैं. यात्रा के दौरान सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात या कानून-व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हर धर्म का सम्मान किया जाता है, लेकिन कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.
"धार्मिक गतिविधियां तय स्थानों जैसे मस्जिद और ईदगाह में ही होनी चाहिए"
सड़कों पर नमाज की अनुमति देने की वकालत करने वाले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक गतिविधियां तय स्थानों जैसे मस्जिद और ईदगाह में ही होनी चाहिए, न कि सार्वजनिक जगहों पर, जिससे लोगों को परेशानी हो.
Advertisement
धामी ने कहा, "मैंने एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी जानी चाहिए. हमने साफ कहा है कि नमाज पढ़ने के लिए तय स्थान हैं और वहीं नमाज होनी चाहिए. यही व्यवस्था है और किसी को भी इस व्यवस्था को बिगाड़ने का अधिकार नहीं है."
Advertisement
चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्था सबसे बड़ी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और देशभर से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आकर धामों के दर्शन कर रहे हैं. यात्रा के दौरान सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
Advertisement
उन्होंने कहा, "चारधाम यात्रा चल रही है और लोग अलग-अलग रास्तों से देवभूमि आ रहे हैं. ऐसे समय में सड़कों को धार्मिक प्रदर्शन या अवरोध का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा. हमने तय किया है कि किसी भी कीमत पर हमारे राज्य में आने वाले सनातनी और चारधाम यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए."
मुख्यमंत्री का श्रद्धालुओं को खास संदेश
सीएम धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहले से ही प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है और सार्वजनिक आवाजाही में बाधा डालने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोई भी व्यक्ति या समूह खुद को कानून और व्यवस्था से ऊपर नहीं मान सकता.
Advertisement
उन्होंने कहा, "हर किसी को आस्था का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कोई भी कानून और व्यवस्था से ऊपर नहीं है. अगर कोई नमाज पढ़ना चाहता है, तो उसे मस्जिद, ईदगाह और तय स्थानों पर पढ़नी चाहिए. सार्वजनिक जगहों पर बाधा नहीं होनी चाहिए और किसी को भी किसी की वजह से परेशानी नहीं होनी चाहिए."
CM धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता हर मुद्दे को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखते हैं, जो सही नहीं है. ऐसे मामलों में तुष्टीकरण और राजनीतिक सोच से ऊपर उठना चाहिए. जो लोग वर्षों से देवभूमि में तुष्टीकरण की राजनीति करते आए हैं, वे करते रहें, लेकिन हम ऐसी राजनीति नहीं करेंगे.
Advertisement
यह भी पढ़ें
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड की 'शांति, संस्कृति और अनुशासन' को किसी भी हाल में बिगड़ने नहीं देगी. उन्होंने देवभूमि को धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि बताया.