×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भारत में पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का दौरा, क्वाड और रक्षा समेत कई मुद्दों पर करेंगे PM मोदी से बातचीत

US Secretary of State Marco Rubio will visit India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं. उनका विमान सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया.

Author
23 May 2026
( Updated: 23 May 2026
08:50 AM )
भारत में पहली बार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का दौरा, क्वाड और रक्षा समेत कई मुद्दों पर करेंगे PM मोदी से बातचीत
Image Source: Ambassador Sergio Gor Twitter
Advertisement

US Secretary of State Marco Rubio will visit India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं. उनका विमान सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया. रुबियो का यह भारत का पहला दौरा है, और इसके दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि रुबियो का दौरा अमेरिका और भारत के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, क्वाड और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस दौरे में दोनों देशों के बीच सहयोग और वास्तविक प्रगति के लिए कई पहल की जाएगी...

दौरे का उद्देश्य और महत्व

सर्जियो गोर के मुताबिक, मार्को रुबियो का यह दौरा अमेरिका और भारत के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संदेश लेकर आया है. इसका मुख्य उद्देश्य यह दिखाना है कि 21वीं सदी में अमेरिका की सफलता के लिए भारत की भूमिका अपरिहार्य है. इस दौरे में व्यापार, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आपूर्ति शृंखलाओं, रक्षा और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी..
गोर ने बताया कि रणनीतिक साझेदारियों की असली परीक्षा यह होती है कि दोनों पक्ष मतभेदों को कैसे सुलझाते हैं और साझा आधार को कैसे मजबूत करते हैं. उनकी राय में, अलग रहने की बजाय साथ मिलकर काम करने से अमेरिका और भारत दोनों को ज्यादा लाभ होगा..

रुबियो का चार दिवसीय कार्यक्रम

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. पहले दिन, शनिवार को वह दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
दूसरे दिन, रविवार 24 मई को सुबह 11:30 बजे रुबियो विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वह अमेरिकी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे.
तीसरे दिन, सोमवार 25 मई को रुबियो सुबह 9 बजे आगरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
अंतिम दिन, मंगलवार 26 मई को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर वे नई दिल्ली वापस आएंगे. इसके बाद फैमिली फोटो, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक और प्रेस स्टेटमेंट जैसे कार्यक्रम होंगे. सुबह 11 बजे वे अमेरिका के लिए रवाना होंगे.

यह दौरा भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा. व्यापार, रक्षा, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. साथ ही, क्वाड बैठक के जरिए क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर भी फोकस रहेगा.

यह भी पढ़ें

Input - IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें