Advertisement

Loading Ad...

‘आप’ नेताओं पर ED कार्रवाई से बवाल, केजरीवाल बोले-एक रुपया भी काला धन मिला?

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार हो रही छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.

Image Credits: X/@ArvindKejriwal
Loading Ad...

पंजाब में महज तीन दिन में आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर ईडी की रेड होने पर पार्टी ने भाजपा शासित केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले ‘‘आप’’ के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल और अब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईडी की रेड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिन में आम आदमी पार्टी के नेता पर यह दूसरी ईडी की रेड है. पूरा देश देख रहा है कि प्रधानमंत्री सत्ता के लिए कितनी ओंछी राजनीति कर रहे हैं.

केजरीवाल का विपक्ष पर हमला

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में यह दूसरी ईडी की रेड है. क्या प्रधान मंत्री जी बताएंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था गिरकर अब छठें स्थान पर आ गई है. रुपया लगातार कमज़ोर हो रहा है, लोगों के काम-धंधे बंद हो रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही, लेकिन मोदी सरकार के पास विपक्ष के नेताओं के घर ईडी भेजने से फ़ुर्सत नहीं है. देश ऐसे आगे बढ़ेगा?

Loading Ad...

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है. ईडी की छापेमारी केवल उन्हीं राज्यों में क्यों की जा रही है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है? जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले और जन कल्याण के लिए काम करने वालों को या तो ईडी के नोटिस भेजे जाते हैं या जेल में डाल दिया जाता है. लेकिन भाजपा ये रखें कि लोकतंत्र को भय और दबाव से कुचला नहीं जा सकता. 

Loading Ad...

"पंजाबी सिर कटा देगा, लेकिन डर के आगे झुकेगा नहीं"

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की क्रांतिकारी भूमि से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जहां भी अत्याचार होगा, हम वहां मजबूती से खड़े रहेंगे. भाजपा ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग के सहारे पंजाब चुनाव जीतने का सपना देखना छोड़ दे. पंजाबी सिर कटा देगा, लेकिन डर के आगे झुकेगा नहीं. यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि अपने देश और संविधान को बचाने के लिए है, और यह संघर्ष जारी रहेगा. हम पूरी ईमानदारी के साथ देश और जनता की सेवा करते रहेंगे.

Loading Ad...

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि मोदी जी के तोते सक्रिय हो गए हैं. पंजाब चुनाव के पहले कई बार तोतों को पंजाब का दौरा करना पड़ेगा. मंत्री संजीव अरोड़ा पर कार्यवाही तानाशाही है.

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह एक स्पष्ट पैटर्न है. भाजपा इसी तरह राज्य चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू करती है.

Loading Ad...

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पिछले तीन दिन में दूसरी कार्रवाई है. पहले अशोक मित्तल और अब संजीव अरोड़ा के यहां ईडी की रेड हुई है. चुनाव से पहले ‘‘आप’’ नेताओं को निशाना बनाना भाजपा की हार का डर और कायरता दिखाता है. भाजपा की इस तानाशाही का जवाब पंजाब की जानता देगी.

यह भी पढ़ें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि तीन दिन में पंजाब में आम आदमीं पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है. अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है. मोदी सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही घोषित कर दी है. पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है फिर तो वो सही ही होता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर डाली गई सैकड़ों ईडी और सीबीआई रेड में आज तक क्या मिला? एक रुपया भी काला धन मिला है तो मोदी जी को सामने आकर देश को बताना चाहिए. वरना जनता के टैक्स के पैसों को राजनैतिक रेड पर बर्बाद करना बंद कीजिए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...