Advertisement
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, 15 लोगों की मौत, हादसे का खौफनाक Video
Vietnam Tourist Boat Capsizes: हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक, एक टूर गाइड और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.
Advertisement
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 21 लोग घायल हो गए. ये दर्दनाक हादसा वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुआ. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ.
इस घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं. वहीं, कुछ पर्यटकों के पास लाइफ जैकेट भी नहीं थी. बताया ये भी जा रहा है कि ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की इस स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई.
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
Advertisement
हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलटने की दुखद घटना हुई है. स्थानीय प्रशासन का खोज और बचाव अभियान जारी है.’
Advertisement
वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास भारतीयों से भरी नाव पलट गई. हादसे का भयानक वीडियो सामने आया है. जिसमें समुद्र की ऊंची लहरों के बीच नाव हिचकोले खा रही है और देखते ही देखते पलट गई. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई. जबकि 21 लोग घायल हो गए. #Vietnam
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 11, 2026
Video Source- Voice of… pic.twitter.com/QIWCYaTFnu
पीड़ित परिवारों की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास (हो ची मिन्ह सिटी) में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके अलावा हनोई में भी एक अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है.
Advertisement
स्थानीय समाचार वेबसाइट वीएनएक्सप्रेस के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक, एक टूर गाइड और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. हादसे के बाद आसपास मौजूद कई टूरिस्ट बोट तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं.
हादसे में मारे गए लोगों के नाम
एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं. इनमें ज्यादातर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने X पोस्ट करते हुए मृतकों के नाम जारी किए हैं.
Advertisement
Embassy of India, in Vietnam tweets, "As per information recieved from official sources, the following 32 Indian tourists were onboard the boat which capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago. We are ascertaining further details on casualties and would update… pic.twitter.com/uLqSmWqZQp
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 11, 2026यह भी पढ़ें
बचाव अभियान के लिए बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज तैनात किए हैं. नौसेना और तटरक्षक बल भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं. ये द्वीप कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है. यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट या नाव यात्रा करते हैं.