Tiranga Yatra: CM योगी ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, कहा- हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारा लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करके 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करना होना चाहिए. जब 140 करोड़ भारतीय 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करेंगे, तो कोई भी ताकत भारत का विरोध नहीं कर सकती. आज हम अपने उस संकल्प को याद दिलाने के लिए इस 'तिरंगा यात्रा' में भाग ले रहे हैं. दुनिया ने पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को देखा है, जहां उसके सैन्य अधिकारी और शीर्ष नेता आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए. ये चीजें बताती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है. पिछले 70-75 सालों में पाकिस्तान ने आतंकवाद के बीज ही बोए हैं."
Follow Us:
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई तक देशभर में 'तिरंगा यात्रा' निकाल रही है. 10 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी ने इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से की है, जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया. इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया.
'तिरंगा यात्रा' में CM योगी भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सरकार और सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त किया है. भाइयों और बहनों, यह पहले दिन से प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प रहा है. उनका संकल्प रहा है कि जब हम एक नए और विकसित भारत की बात करते हैं, तो हमारा लक्ष्य विकसित भारत की कल्पना को वास्तविकता में बदलने के लिए लगन से काम करना होना चाहिए.
पाकिस्तान ने बोए आतंकवाद के बीज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारा लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करके 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करना होना चाहिए. जब 140 करोड़ भारतीय 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करेंगे, तो कोई भी ताकत भारत का विरोध नहीं कर सकती. आज हम अपने उस संकल्प को याद दिलाने के लिए इस 'तिरंगा यात्रा' में भाग ले रहे हैं. दुनिया ने पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत को देखा है, जहां उसके सैन्य अधिकारी और शीर्ष नेता आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए. ये चीजें बताती हैं कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है. पिछले 70-75 सालों में पाकिस्तान ने आतंकवाद के बीज ही बोए हैं."
'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' के शुभारंभ अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/FsHwYoeUgq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2025
Advertisement
सेना के शौर्य को सलाम
उन्होंने कहा, "पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का सेल्यूट करते हुए भारतीय जवानों का अभिनंदन करते दिखाई दे रहा है. मैं देश के प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ जिस तरह विभत्स घटना को अंजाम दिया गया था, पाकिस्तान के आका इस पूरी घटना में मौन बने रहे."
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "स्वाभाविक रूप से भारत की आन-बान-शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध सारे परिणाम देने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया और पहले दिन ही 100 आतंकियों और जो आतंकवाद करने वाले को पालन-पोषण करने का काम कर रहे थे, उन्हें किस तरह से सजा दी गई, यह पूरे देश ने देखा."
दुनिया को दिया संदेश
यह भी पढ़ें
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से गई हिमाकत का जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने जवाब दिया है, उससे दुनिया में संदेश गया है. संदेश है कि हम छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके सम्मान में ये तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है. इस तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव देने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है.