पंजाब में तीन दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट 2026 का आगाज, CM भगवंत मान ने देश-विदेश के उद्योगपतियों का किया स्वागत

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पंजाब में तीन दिवसीय ‘इन्वेस्टर्स समिट 2026’ का आगाज हुआ, जिसमें देश-विदेश के उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं. यह सम्मेलन 13 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा.

Social_Media

पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में तीन दिवसीय 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' आयोजित किया गया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में सम्मेलन का शुभारंग हुआ. 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' को भगवंत मान सरकार की ओर से पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है. सम्मेलन 13 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

सीएम भगवंत ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सबसे पहले तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस आयोजन के बारे में जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया, "आज 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' का शानदार आगाज हो रहा है. गुरुओं-पीरों की पावन धरती पर देश-दुनिया से पहुंचे नामचीन उद्योगपतियों का हार्दिक स्वागत है”. 

मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरु

सीएम भगवंत मान ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, आज मोहाली में राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal जी के साथ Progressive Punjab Investors' Summit 2026 के उद्घाटन समारोह में शिरकत की. पंजाब की धरती पर देश-दुनिया से पहुंचे उद्योगपतियों और निवेशकों का हार्दिक स्वागत किया. यह समिट केवल एक औद्योगिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की अर्थव्यवस्था, रोजगार और निवेश के एक नए युग की शुरुआत है.

20 से मार्च से टाटा का नया स्टील प्लांट शुरु

उन्होंने आगे लिखा, मार्च 2022 से अब तक पंजाब में ₹1.58 लाख करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 5.5 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. हमारी नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य में कारोबारियों को अनुकूल वातावरण दिया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकें. एक और बड़ी खुशखबरी- 20 मार्च से लुधियाना में Tata Group का बड़ा स्टील प्लांट भी शुरू होने जा रहा है. हमारा मुख्य लक्ष्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है. पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आइए, मिलकर बनाएं 'रंगला पंजाब'!

पंजाब निवेशकों की पहली पसंद- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में आज पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. हमारी सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते भी अपनी औद्योगिक विकास की राह को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया. सरकार ने राज्य में 'औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2026' लॉन्च की. इसका मकसद औद्योगिक विस्तार को तेज करना, बड़े निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है.

पंजाब भविष्य का औद्योगिक केंद्र!

इस नीति का औपचारिक अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले शनिवार को लुधियाना में किया. इस अवसर पर राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे. इस लॉन्च कार्यक्रम में लगभग 200 उद्योगपति, उद्योग जगत के दिग्गज और कई क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए. यह राज्य के औद्योगिक भविष्य में उद्योग जगत की गहरी दिलचस्पी और भरोसे को दिखाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

अधिक →