Advertisement

Loading Ad...

‘चढ़ावा चोरों को मिले कड़ी सजा…’, राम मंदिर दान चोरी में RSS का पहला बयान, रामभक्तों को क्या आश्वासन दिया

संघ सरकार्यवाह ने कहा कि इस घटना से हम सभी आहत हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर चोट पहुंची है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, चोरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Image Source- Screengrab/@RSSorg
Loading Ad...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चुप्पी तोड़ी है. संघ की ओर से बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि इस घटना से राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची है. ऐसे में दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. 

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया है. उन्होंने राम मंदिर के लिए कारसेवकों के संघर्ष को हाईलाइट करते हुए कहा, 'राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है.' दत्तात्रेय होसबोले ने आगे कहा, 

‘रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे समूचे समाज, RSS और राम भक्तों की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है.’ 

Loading Ad...

‘राम मंदिर में दान चोरी ने किया आहत’

Loading Ad...

संघ सरकार्यवाह ने कहा कि इस घटना से हम सभी आहत हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर चोट पहुंची है राज्य सरकार की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) की गठन की गई है. इस जांच पाए गए सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

RSS ने रामभक्तों को क्या आश्वासन दिया?

होसबोले ने रामभक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राम मंदिर दान में सभी कमियों को दूर किया जाएगा. राम मंदिर से चोरी करोड़ों रामभक्तों की आस्था को झकझोर देने वाला है. उन्होंने ये भी कहा कि RSS और पूरे हिंदू समाज की यह स्वाभाविक उम्मीद है कि राम मंदिर के दान से जुड़ी चोरी जैसी गंभीर घटना को हल्के में नहीं लिया. 

इसे एक असाधारण मामला मानकर मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन में जो भी कमियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा, ताकि करोड़ों रामभक्तों का मंदिर. संघ का कहना है कि अभी लोगों के बीच भ्रम और सवालों की स्थिति है, जिसे खत्म करना जरूरी है. 

Loading Ad...

संघ ने भरोसा जताया कि अगर वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, मंदिर का संचालन सही ढंग से हो और धार्मिक पवित्रता बनी रहे, तो श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हिंदू समाज के विश्वास और आस्था को पहले की तरह मजबूत बनाए रखेगा. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपी

राम मंदिर दान चोरी मामले में अभी तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने इनके ठिकानों पर छापेमारी करते हुए बड़ी बरामदगी भी की है. इनमें सबसे ज्यादा 20 लाख कैश अविनाश शुक्ला के पास मिला है. साथ ही साथ 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख 6 हजार रुपए और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है. वहीं, टिन्नू यादव के पास से 1 लाख और उसके भतीजे से 2 लाख कैश बरामद किया गया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में कैश, कई ठिकानों पर खपाए पैसे! राम मंदिर चंदा कांड में सनसनीखेज खुलासे

वहीं, अनुकल्प मिश्रा के पास 16,82,040 रुपए, लवकुश मिश्रा के पास 14,25,000 रुपए, रमाशंकर मिश्रा के पास 7,32,170 रुपए, करुणेश पांडेय के पास 18,07,063 रुपए और मनीष यादव के पास 2 लाख रुपए बरामद हुए है. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...