Advertisement

Loading Ad...

'100 सीटें नहीं ला पाए, फिर भी अकड़ कम नहीं', PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- DMK को दिया धोखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु की जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी चुनावी हार के लिए पूरी दुनिया को दोष देती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में डीएमके को धोखा दिया है.

IMage Source: IANS
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपनी चुनावी हार के लिए 'पूरी दुनिया' को दोषी ठहराती है और यह सब उसकी अकड़ की वजह से है. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने तमिलनाडु में अपने सहयोगी डीएमके को भी धोखा दिया है.

बेंगलुरु की जनसभा में कांग्रेस को घेरा

बेंगलुरु में एचएएल एयरपोर्ट के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जहां एक तरफ भाजपा चुनावी जीत हासिल कर रही है, वहीं कांग्रेस (जिसके पास करीब 40 साल पहले 400 से ज्यादा सीटें थीं) पिछले तीन लोकसभा चुनावों में 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. हालांकि कांग्रेस और उसके समर्थकों की अकड़ इतनी ज्यादा है कि वे अपनी हार के लिए पूरी दुनिया को दोषी ठहराते हैं.'

Loading Ad...

 संस्थाओं को दोष देने का आरोप

Loading Ad...

पीएम मोदी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'वे संविधान, लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और अदालतों को दोषी ठहराते हैं. अपने राजनीतिक करियर में मैंने किसी भी मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी को ऐसा बर्ताव करते कभी नहीं देखा. वे हार में इतने गहरे डूब चुके हैं कि उनके पास अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के अलावा कोई और चारा ही नहीं बचा है.'

बीजेपी मॉडल को बताया ‘सुशासन’ का उदाहरण

Loading Ad...

उन्होंने कहा, 'बीजेपी सरकारों के लिए लोगों का कल्याण ही सब कुछ है. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. हमारा नारा है 'सबका कल्याण', और हमारा मॉडल है 'सुशासन'. यही वजह है कि लोग भाजपा को दूसरी और तीसरी बार भी अपनी सेवा करने का मौका दे रहे हैं.'

कांग्रेस की गारंटियों को बताया झूठा

उन्होंने कहा, 'राज्यों में कांग्रेस की सरकारें दूसरी बार सत्ता में वापस नहीं आ पातीं। सत्ता में आने के एक साल के अंदर ही उनके खिलाफ लोगों में नाराजगी शुरू हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है. उनकी 'गारंटियां' भी झूठी होती हैं. कांग्रेस पार्टी की किताब में 'सुशासन' नामक कोई अध्याय ही नहीं है.'

Loading Ad...

कर्नाटक सरकार पर भी साधा निशाना

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'कर्नाटक में भी हम पिछले तीन सालों से यही देख रहे हैं. लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, इस सरकार का ज्यादातर समय अपनी अंदरूनी कलह को सुलझाने में ही बीत गया. कोई नहीं कह सकता कि मुख्यमंत्री कब तक सत्ता में बने रहेंगे या किसी दूसरे नेता को मौका मिलेगा या नहीं. उनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है.'

केरल और तमिलनाडु का भी किया जिक्र

Loading Ad...

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ यही नहीं, मैंने देखा कि तमिलनाडु में चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिल्ली में बैठा उनका इकोसिस्टम देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. 4 मई को नतीजे आने के बाद भी अब तक केरल में सरकार नहीं बन सकी है. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, 'यह इकोसिस्टम केरल के मामले में चुप रहता है. उन्हें खुद नहीं पता कि उनके पास पांच साल के लिए दो मुख्यमंत्री होंगे या हर साल एक-एक करके पांच मुख्यमंत्री होंगे। वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं.'

कांग्रेस पर अपने नेताओं को धोखा देने का आरोप

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस अपने ही नेताओं से वादे करने के बाद उन्हें धोखा देती है. उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ऐसा ही किया. कर्नाटक में भी यही खेल चल रहा है और केरल में भी वे यही कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में यह जानकर आपको हैरानी होगी कि वहां क्या हो रहा है. वे ऐसे मामलों को मीडिया में आने नहीं दे रहे हैं। वे अपने कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं.

Loading Ad...

तेलंगाना और डीएमके का भी किया उल्लेख

पीएम मोदी ने कहा, 'तेलंगाना में भी हालात ऐसे हैं कि किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया जा रहा है. जहां भी कांग्रेस सत्ता में होती है, वहां या तो तुष्टीकरण की राजनीति के लिए सरकारी खजाने को लूटा जाता है या फिर लूटे हुए पैसे को लेकर आपस में झगड़ा होता है. कांग्रेस की पहचान एक धोखेबाज पार्टी के तौर पर बन गई है और इसीलिए, जब भी उसे मौका मिलता है, वह अपने ही नेताओं को धोखा देती है. इसीलिए कहा जाता है कि ऐसा कोई नहीं है जिसे कांग्रेस ने धोखा न दिया हो. तमिलनाडु में कांग्रेस के डीएमके के साथ 30 सालों से मजबूत रिश्ते थे. डीएमके के साथ गठबंधन की वजह से ही कांग्रेस सत्ता में बनी रही.'

डीएमके के साथ रिश्तों पर कही बड़ी बात

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार डीएमके के समर्थन से ही चल पाई थी. लेकिन हुआ क्या? इतने लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों के बावजूद और डीएमके के हमेशा कांग्रेस पार्टी के हित में काम करने के बावजूद, जैसे ही सत्ता का पलड़ा बदला, कांग्रेस ने मौका मिलते ही डीएमके की पीठ में छुरा घोंप दिया.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पीएम मोदी के इस बयान ने एक बार फिर देश की राजनीति में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग को तेज कर दिया है. कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु और केरल तक कई राज्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और बीजेपी मॉडल को बेहतर शासन का उदाहरण बताया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...