Advertisement

Loading Ad...

समंदर का नया ‘बाहुबली’ नंदा देवी! 46,000 टन LPG के साथ भारत पहुंचा जहाज

Strait Of Hormuz: भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ के बाद अब मंगलवार को ‘नंदा देवी’ भी 46,000 टन एलपीजी (LPG) के साथ गुजरात के वडीनार बंदरगाह पहुंच गया है.

Social_Media
Loading Ad...

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच दुनिया में तेल और गैस सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है. जैसे-जैसे संघर्ष गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे तेल की कीमतों और घरेलू गैस की आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ रहा है. लेकिन इस बीच, भारत के लिए खुशखबरी यह है कि होर्मुज जलडमरुमध्य (Strait Of Hormuz) से सुरक्षित रूप से ‘शिवालिक’ के आने के बाद, अब एक और LPG टैंकर ‘नंदा देवी’ भी भारत आ पहुंच चुका है. 

जी हां, भारतीय जहाज नंदा देवी मंगलवार को एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है. अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय जहाज नंदा देवी एलपीजी लेकर मंगलवार को सुबह लगभग 11.25 बजे गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा. इस हफ्ते एलपीजी लेकर पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला 'नंदा देवी' दूसरा जहाज है. इससे एक दिन पहले 'शिवालिक' मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था. 

संघर्ष के बीच भारतीय जहाजों की वापसी 

Loading Ad...

दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचे हैं. जलडमरूमध्य ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बाधित है. ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद ये जहाज भारत पहुंचे हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरान की बढ़ती सैन्य कार्रवाई और चेतावनियों के चलते फरवरी के अंत से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही में भारी कमी आई है. 

Loading Ad...

अनलोडिंग में तेजी लाने का निर्देश

सोमवार को कांडला बंदरगाह के अधिकारियों ने निर्देश जारी किया था कि एलपीजी ले जाने वाले सभी जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर लंगर डालने की अनुमति दी जाए ताकि माल की अनलोडिंग में तेजी लाई जा सके और देरी को कम किया जा सके. 

Loading Ad...

देशभर में LPG की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी

दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने जहाज एजेंटों को भेजे गए एक परिपत्र में कहा कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने बंदरगाहों को एलपीजी से लदे जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर लंगर डालने का निर्देश दिया है ताकि देश भर में खाना पकाने की गैस का निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके.

मुंद्रा पहुंचा 46,000 टन एलपीजी

Loading Ad...

कतर से लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आने वाले शिवालिक जहाज ने अपनी नौ दिवसीय यात्रा पूरी की और सोमवार शाम को मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था. बंदरगाह अधिकारियों ने पहले से ही डॉक्यूमेंटेशन और डॉकिंग की व्यवस्था कर ली थी ताकि बिना किसी देरी के माल उतारने का काम शुरू किया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों जहाज घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा हैं, क्योंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए आयात पर निर्भर है.

UAE से 81,000 टन कच्चा तेल आ रहा है भारत

यह भी पढ़ें

नंदा देवी के पहुंचने के साथ ही, संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज 'जग लाडकी' रास्ते में है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फारस की खाड़ी क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज मौजूद थे, जिनमें कुल 611 नाविक सवार थे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...