Advertisement

Loading Ad...

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स में की कटौती, क्‍या देश में कम होंगी कीमतें? जानें किसे मिलेगा फायदा

देशभर में तेल कीमतें आसमान छूने लगी हैं, पिछले कुछ दिनों में ही लगातार चार बार दाम बढ़ाए गए हैं. इस बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बड़ी टैक्स कटौती की है.

Image Source- Canva
Loading Ad...

Export Duty on Petrol-Diesel: मिडिल ईस्ट में तनाव ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है. एक तरफ ईरान-US इजरायल वॉर में सुलग रहे है. तेल और गैस कीमतों में आग लगी है. भारत में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने बड़ी टैक्‍स कटौती की है. हालांकि ये कटौती एक्सपोर्ट ड्यूटी पर की गई है. इसका मतलब तेल कंपनियों को देश में तैयार तेल बाहर बेचने यानी दूसरे देशों को बेचने पर कम टैक्स देना होगा. 

क्या देश में कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें? 

Loading Ad...

टैक्स कटौती के बाद 1 जून से तेल कंपनियों को पेट्रोल एक्‍सपोर्ट करने पर 1.50 रुपये/लीटर और डीजल एक्‍सपोर्ट करने पर 13.50 रुपये एक्‍सपोर्ट ड्यूटी देनी होगी. जबकि इससे पहले प्रति लीटर पेट्रोल पर 3 रुपये और डीजल पर 16.50 रुपये एक्सपोर्ट ड्यूटी लगती थी. 

Loading Ad...

हालांकि, सरकार ने घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली उत्पाद शुल्क के दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में सवाल उठता है क्या इस बदलाव से देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव होगा? इसका जवाब है नहीं, क्योंकि एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी इससे घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल पर टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई. 

इससे पहले डीजल पर निर्यात शुल्क में कई बार बदलाव किया गया. 26 मार्च को इसे 21.50 रुपए प्रति लीटर तय किया गया था, जिसे 11 अप्रैल को बढ़ाकर 55.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया, बाद में 30 अप्रैल को इसे घटाकर 23 रुपए प्रति लीटर किया गया और अब इसे और कम करके 13.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. 

Loading Ad...

इसी तरह एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर भी शुल्क में कई बदलाव हुए. शुरुआत में यह 29.5 रुपए प्रति लीटर था, जिसे बढ़ाकर 42 रुपए प्रति लीटर किया गया, बाद में इसे घटाकर 33 रुपए प्रति लीटर किया गया और अब इसे और कम करके 9.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- सरकार ने जारी किया अलर्ट! E-Challan के नाम पर साइबर ठग बना रहे शिकार

पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक तेल बाजार में आई अस्थिरता के बीच देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और निर्यात को नियंत्रित करने के लिए यह विंडफॉल टैक्स व्यवस्था लागू की गई थी. 

Loading Ad...

पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतें 

Petrol-Diesel Latest Rate: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. जिससे आम जनता को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. 31 मई 2026 को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं, हालांकि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है. दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. लगतार चार बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं. 

  • 15 मई- पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा 
  • 19 मई- पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा 
  • 23 मई- पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा 
  • 25 मई- पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...