Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'थैंक्यू फ्रेंड्स...', PM मोदी ने देर रात Insta पर जारी किया नया वीडियो, Gen-Z को दिया खास संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात एक बार फिर वीडियो जारी किया हैं. पीएम मोदी ने दूसरा वीडियो जारी कर युवाओं का आभार जताया और सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए धन्यवाद कहा.

Image Source: IANS (File Photo)
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को खत्म कराने का मोर्चा ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठा लिया है. पीएम मोदी ने गुरुवार की रात छात्रों के नाम वीडियो जारी कर नीट पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर शुक्रवार की रात नया वीडियो जारी कर देश के युवाओं (खासकर जेन-जी) और आम लोगों को धन्यवाद कहा है. प्रधानमंत्री ने यह वीडियो अपनी पिछली वीडियो पर देशवासियों से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद जारी किया है. बता दें कि प्रधानमंत्री के गुरुवार को जारी किए गए वीडियो ने रिकॉर्ड बना दिया था.

PM मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?   

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा, 'थैंक्स फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला. मेरे वीडियो पर आपने जिस तरह प्रतिक्रियाएं दीं और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद. आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. धन्यवाद दोस्तों.' वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'युवाओं का धन्यवाद, जिन्होंने कल मेरा वीडियो देखा और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.' प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रात लगभग 11 बजे इस वीडियो को जारी किया.

Loading Ad...

एक दिन पहले भी किया था वीडियो जारी 

Loading Ad...

जानकारी देते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को युवाओं, छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 306 मिलियन (30.6 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है. प्रधानमंत्री के इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने सुझाव दिए. इसके साथ ही, इस वीडियो संदेश के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रातोंरात लगभग 1 मिलियन (10 लाख) नए फॉलोअर्स जुड़ गए.

कड़ी कार्रवाई की कही थी बात 

Loading Ad...

गुरुवार की देर रात को जारी किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था कि,'मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो.' उन्होंने आगे कहा कि 'तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था. सरकार ने पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा का प्रबंध किया. 5 से 6 दिन पहले, 19 को नतीजे भी आ गए. देश भर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं.'

फास्ट ट्रैक कोर्ट पर बोले PM मोदी 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं इसलिए मैंने आज विभागों को निर्देश दिए थे. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात अपने मसौदे दे दिए. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी.' पीएम मोदी ने कहा कि 'कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.'

Loading Ad...

कितने लोगों ने देखा था वीडियो?

रिसर्च और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र राजनेता हैं. हाल ही में आईशोस्पीड के नाम से मशहूर यूट्यूबर के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में 300 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा था. अब प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो 24 घंटे में 306 मिलियन से अधिक बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है. फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में बीटीएस के साथ आईशोस्पीड की मुलाकात की इंस्टाग्राम रील पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई थी. इस वीडियो को सिर्फ एक दिन में 30 करोड़ व्यूज मिले थे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि युवाओं से सीधे संवाद की कोशिश बनकर सामने आया है. रिकॉर्डतोड़ व्यूज, लाखों नए फॉलोअर्स और बड़ी संख्या में मिली प्रतिक्रियाएं इस बात का संकेत हैं कि यह पहल सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बनी. अब सभी की नजर इस पर रहेगी कि पेपर लीक पर सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से जुड़े सरकार के वादे कितनी तेजी से ज़मीन पर उतरते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...