Advertisement
मेघालय में बांग्लादेश सीमा पर तनाव, भारत में घुसे घुसपैठिए को BGB ने वापस लेने से किया इनकार, BSF ने चेता दिया
मेघालय में बांग्लादेश सीमा पर जबरदस्त तनाव पैदा हो गया है. यहां BSF और BGB के बीच में अवैध घुसपैठिए के भारत में घुसने के मुद्दे पर ठन गई है. इसी बीच BSF ने चेतावनी दी है कि किसी को भारत की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा.
Advertisement
बांग्लादेशी घुसपैठिए के मुद्दे पर एक बार फिर सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज में नंदिर चार के पास भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF-BGB में घुसपैठ को लेकर ठन गई है. ख़बर के मुताबिक BGB अपने ही नागरिकों को लेने से इनकार कर रही है. इसी कारण एक बांग्लादेशी नागरिक दोनों देशों के बीच फंस कर रह गया है. सूत्रों के मुताबिक, वह व्यक्ति गैर-कानूनी तरीके से भारतीय सीमा में घुस आया था. जिसके बाद उसे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हिरासत में ले लिया था.
इसके बाद BSF ने उसे वापस बांग्लादेश भेजने की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (BGB) और दूसरी तरफ के स्थानीय लोगों ने उसे लेने से इनकार कर दिया, जिससे वह व्यक्ति सीमा पर लगी बाड़ (फेंसिंग) के पास फंस गया.
मेघालय में बांग्लादेश सीमा पर तनाव!
Advertisement
BGB के जवानों द्वारा पूछे जाने पर उस व्यक्ति ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया, लेकिन बांग्लादेश की तरफ के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उसे अपनी कस्टडी में लेने से मना कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. जब इस बांग्लादेशी ने खुद का घर बांग्लादेश बताया तो BGB वाले गुस्से में आ गए. इस पर BSF के जवान और अधिकारियों ने कहा कि उसका घर बांग्लादेश है तो बांग्लादेश ही बताएगा ना.
Advertisement
BGB ने अपने ही नागरिक को स्वीकार करने से किया इनकार
इसके बाद जैसे ही सीमा पर तनाव की खबर फैली, सीमा के दोनों तरफ सैकड़ों लोग जमा हो गए. खबरों के मुताबिक, बाड़ के आर-पार पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. इस दौरान BSF के अधिकारियों ने BGB को साफ कहा कि तुम अपने नागरिक को ले नहीं रहे हो और हम इसे अपने इलाके में घुसने नहीं देंगे. इतना ही नहीं BSF की ओर से ये भी कहा गया कि कोई भी फैसला आला अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया जाएगा.
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस दौरान देखा गया कि BGB की ओर से लगातार उस व्यक्ति को भारत की ओर धकेलने का प्रयास किया गया. इसके बाद BSF ने चेतावनी दी कि कोई भी सिविलियन भारत की तरफ नहीं दिखना चाहिए, किसी को भी दाखिल नहीं होने दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कई मीडिया आउटलेट्स के हवाले से ये ख़बर प्रकाशित भी हुई है, लेकिव इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.
🚨 There is a tense situation on the Meghalaya-Bangladesh border in Nandirchar
The BSF has arrested a Bangladeshi citizen and sent him back to Bangladesh. The BGB and local Bangladeshi citizens did not accept the man. pic.twitter.com/fBL2pCtRVa— Sunil Goriya (@Sunil_Goriya) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 11, 2026Advertisement
Loading Ad...
अपने नागरिकों की आड़ ले रही BGB
मामला उस वक्त बिगड़ गया जब BGB ने अपने लोगों और भीड़ की आड़ लेकर BSF पर दबाव बनाने की कोशिश की और एक तरफा नैरेटिव बनाया कि मानो BSF ने लोगों को बांग्लादेशी बताकर जबरन उसकी सीमा की ओर धकेलने का प्रयास किया.
BSF ने बांग्लादेश के मंसूबों पर फेरा पानी
Advertisement
हालांकि BSF ने फौरन BGB और बांग्लादेशी मीडिया की ओर से फैलाए जा रहे नैरेटिव को फेल कर दिया. BGB को उस वक्त और मुंह की खानी पड़ी जब बांग्लादेशी नागरिक ने खुद ही स्वीकार कर लिया कि वो बांग्लादेश का रहने वाला है, उसका बांग्लादेश में घर है.
यह भी पढ़ें
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. बंगाल में भी बांग्लादेशी बॉर्डर और चेक पोस्ट के पास ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है. बंगाल में सरकार अपनी 3D नीति पर जोर-शोर से काम कर रही है. इतना ही नहीं BSF की ओर से बांग्लादेशी अधिकारियों को अवैध प्रवासियों की सूची सौंपी गई है. इसके अलावा होल्डिंग सेंटर और सीमा पर जीरो प्वाइंट पर फंसे लोगों को लेने के लिए लगातार फ्लैग मीटिंग का प्रस्ताव दिया जा रहा है, लेकिन बांग्लादेशी अधिकारी लगातार बैठक से भाग रहे हैं.