Advertisement

Loading Ad...

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा: पिकअप खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, CM धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप (मैक्स वाहन) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए.

अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

वाहन में कुल 10 लोग सवार थे. हादसा तब हुआ जब वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था. सभी यात्री घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे. वे हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. रास्ते में नैल के निकट वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया.

Loading Ad...

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें

Loading Ad...

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है. दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

घायलों की पहचान उत्तम कुमार (उम्र 30 वर्ष), पुत्र पुस्सू, निवासी ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़ और अंकित (उम्र 22 वर्ष), पुत्र आशा लाल, निवासी ग्राम नेलचामी, घनसाली के रूप में हुई है. दोनों घायलों को खाई से निकालकर तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Loading Ad...

टिहरी हादसे पर CM धामी ने  गहरा दुख व्यक्त किया

वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने बाबा केदारनाथ से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की.

घायलों का इलाज जारी

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया. जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे और घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया.

Loading Ad...

प्रशासन और पुलिस मौके पर

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं. खाई में गिरे वाहन को निकालने और शवों को बाहर लाने का काम जारी है.

पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम, संकरी सड़कें और तेज रफ्तार अक्सर ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं. इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सतर्क ड्राइविंग, वाहन की स्थिति जांच और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...