Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘फायदा उठा रहे…’, सोनम वांगचुक की पत्नी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, PM आवास के पास घेराव का किया विरोध

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी समेत उन सभी नेताओं की आलोचना की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना दे रहे थे.

Image Source- IANS/Qamar Sibtain
Loading Ad...
NEET पेपर लीक को लेकर घमासान मचा हुआ है. सड़क से संसद तक संग्राम छिड़ गया है. कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों की एक ही मांग है शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा. इस बीच विपक्ष भी छात्रों के बहाने केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने PM आवास के बाद संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि कांग्रेस का ये तरीका सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो को रास नहीं आया. 
 
CJP के प्रदर्शन में भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी समेत उन सभी नेताओं की आलोचना की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना दे रहे थे. 
 
सोनम वांगचुक की पत्नी ने कांग्रेस पर क्या कहा? 
 
इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में गीतांजलि ने कहा, कांग्रेस के 21 जुलाई के विरोध प्रदर्शन ‘गंभीरता’ नहीं है. कांग्रेस नेताओं को PM आवास के पास धरना देने की बजाय जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ शामिल होना चाहिए था. उन्होंने ये भी कहा, ‘कुछ नेता अब वांगचुक और उनकी ‘प्रतिष्ठा’ का ‘फायदा’ रहे हैं, लेकिन जनता को अब और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता.’ सोनम वांगचुक के आंदोलन को आगे बढ़ा रहीं गीतांजलि ने कहा, 
 
‘प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में गंभीरता की कमी थी. जनता को अब और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता. यह एक जागरूक भारत है. जो लोग ईमानदार नहीं हैं, उन्हें युवा बाहर कर देंगे.’
 
सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखी ये शर्तें 
 
सोनम वांगचुक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 26 दिन से अनशन पर हैं. CJP के साथ धरना दे रहे वांगचुक को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई थी और हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया था, बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था. यहां केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की. 
 
इस दौरान सोनम वांगचुक ने कुछ शर्तों के साथ भूख हड़ताल खत्म करने की बात कही थी. जिसमें 
 
• छात्रों के खिलाफ सरकार कोई दंडात्मक कार्रवाई न करे 
• सरकार से मांगा लिखित आश्वासन 
• परीक्षा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग
• पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग 
• शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संसद में सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने की मांग
• शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विचार किए जाने की मांग
 
PM आवास के पास धरने के दौरान राहुल से मिले थे केंद्रीय मंत्री 
 
21 जुलाई को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने PM आवास के पास डेरा डाल लिया था. राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरना स्थल पर उनसे मिलने भी आए और थोड़ी देर तक बातचीत की थी और कार्रवाई का आश्वासन दिया था. 
 
वांगचुक की पत्नी ने सरकार पर क्या कहा? 
 
गीतांजलि आंग्मो ने सरकार को भी आईना दिखाया और कहा, ‘हमारे लिए न तो कोई विपक्ष है और न ही कोई सरकार. हमारे लिए संसद ही सबसे बड़ी संस्था है. हम चाहते हैं कि संसद शिक्षा को एक बुनियादी मुद्दे के तौर पर देखे.’
 
यह भी पढ़ें- 'जहां कहेंगे, वहीं होगी बात...', छात्र आंदोलन के बीच जितेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान, सरकार ने खोले बातचीत के दरवाजे

गीतांजलि ने कहा कि जो लोग बिना किसी राजनीतिक मकसद के आ रहे हैं, उनका विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए स्वागत है, लेकिन जो कोई भी अपने एजेंडे के साथ आएगा, वह पीछे छूट जाएगा क्योंकि यह आंदोलन ईमानदारी और पवित्रता से पैदा हुआ है.’
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...