Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सुवेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री! शाह ने लिया फैसला, कब होगा ऐलान, जानें तारीख

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 293 में से 207 सीटें हासिल की हैं. पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक चुना गया है.

Source- IANS
Loading Ad...

West Bengal: पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद दीदी का किला ढहाकर सत्ता में आई BJP जल्द ही पहले मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सुवेंदु अधिकारी ही बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. केवल ऑफिशियल ऐलान बाकी है. 

कोलकाता में 8 मई को BJP विधायकों की बैठक होगी. जिसमें विधायक दल के नेता के नेता का नाम तय होगा. बताया जा रहा है बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता के तौर पर चुना जाएगा. BJP के बंगाल अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और ऐलान भी करेंगे. 

शाह ने चुना बंगाल का मुख्यमंत्री

Loading Ad...

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 293 में से 207 सीटें हासिल की हैं. पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक चुना गया है. पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य और रणनीतिक के लिहाज से पार्टी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत चाणक्य की रणनीति का ही कमाल है ऐसे में मुख्यमंत्री का चुनाव भी सोच समझकर किया जाएगा. 

Loading Ad...

शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है. अमित शाह और ओडिशा के CM माझी मिलकर राज्य में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे.पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य ने बताया कि 9 मई को बंगाल में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. खास बात ये है कि इसी दिन बंगाल में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती भी है.

यह भी पढ़़ें- बंगाल में TMC की विदाई से खुश है बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार, क्या है वो समझौता जिसमें ‘दीदी’ ने लगाया था अड़ंगा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी ने साल 2021 में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था, इसके बाद मुख्यमंत्री को उपचुनाव में भवानीपुर से जीत मिली. इस बार ममता बनर्जी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था, उनके सामने फिर सुवेंदु अधिकारी उतरे और दोनों सीटों पर ममता बनर्जी को हरा दिया. सुवेंदु अधिकारी ने न केवल 2026 के चुनावों में बल्कि 2021 में भी पार्टी को बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. बंगाल में वह BJP के प्रभावशाली नेता बनकर उभरे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...