Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके? बता दिया पूरा प्लान

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और लिखित आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया है. इसके बाद CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर में चल रहे प्रदर्शन को लेकर नया और बड़ा ऐलान कर दिया है.

Image Source: X/ @abhijeet_dipke
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली में नीट पेपर मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार की देर रात अपना अनशन तोड़ दिया हैं. सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. वहीं पीएम मोदी ने भी देर रात वीडियो जारी कर छात्रों को संदेश दिया था. इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलन को लेकर नया संदेश जारी किया है. इसके साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं. 

अभिजीत दिपके ने क्या कहा?

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि 'हमें बेहद राहत और कृतज्ञता है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. सर, आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. आपका जीवन इस देश के लिए अमूल्य है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.' इसके साथ ही CJP प्रवक्ता सौरव दास ने मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी ने आज यानी 24 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है.

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. वहीं, पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने 24 जुलाई को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान करते हुए छात्रों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए थे. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के शामिल होने से कई जगहों पर हिंसा और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि दूसरी ओर से पथराव भी हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने समर्थकों से संयम बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की है.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...