Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सोनम का बॉयफ्रेंड राज निकला राजा रघुवंशी के मर्डर का मास्टरमाइंड... प्लाईवुड फैक्ट्री में था नौकर, वहीं शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है. सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की. इस बात की पुष्टी पुलिस ने की है.

Loading Ad...

मेघालय मर्डर केस मामले में बीतते वक्त के साथ नए-नए राज खुलते जा रहे हैं. मुसकान की गिरफ्तारी के बाद अब एक ऐसी बात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया. मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की. सोनम का राज कुशवाह के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. इस बात की पुष्टी खुद पुलिस ने पुष्टि की है.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
तीन राज्यों की पुलिस लगातार इस हाईप्रोफाइल मर्डर की छानबीन कर रही है. मामले की जांच में सामने आया कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, इसी फैक्ट्री में राज कुशवाह कर्मचारी के तौर पर काम करता था. सोनम अक्सर फैक्ट्री के दफ्तर में आती-जाती रहती थी. यहीं दोनों के बीच प्यार हो गया. राज सोनम से 5 साल छोटा है. पुलिस के अनुसार, इस प्रेम प्रसंग के चलते सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची. 

क्या है पूरा घटनाक्रम?  
इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी. जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुआ. कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह चेकआउट किया. इसके बाद दोनों लापता हो गए. शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया. दोनों के लापता होने पर NDRF और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला. वहीं 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. जिसके बाद सोनम की तलाश शुरू हुई. और आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को पकड़ा गया. 
 
जानकारी के मुताबिक सोनम वाराणसी, गाजिपुर मेन रोड पर काशी ढाबे पर मिली. लेकिन वह मेघालय से यहां तक कैसे पहुंची, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में ढाबे पर पहुंची और ढाबे के मालिक से फोन मांगा. उसने कहा कि उसे किसी से कुछ जरूरी बात करनी है. इसके बाद उसने अपने भाई को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह गाजीपुर में है. इसके बाद भाई ने इंदौर पुलिस को इसकी सूचना दी और इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया और फिर सोनम को हिरासत में ले लिया गया.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गाजीपुर पहुंच रही शिलांग पुलिस
शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है. पुलिस अब इस हत्याकांड की साजिश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. इस मामले में चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया और तीन अन्य आरोपी इंदौर से पकड़े जा चुके हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...