Advertisement

Loading Ad...

‘इसलिए आप मुझसे जुड़ो…’ तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को PM मोदी ने दिया खुला ऑफर!

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच भरे मंच पर दिलचस्प बातचीत हुई. रेवंत रेड्डी ने PM मोदी से खास मांग की, इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने जो कहा उसकी चर्चा हर कहीं हो रही है.

Source- IANS/PMO
Loading Ad...

PM Modi And Revanth Reddy Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना का दौरा किया. जहां उन्होंने राजधानी हैदराबाद से 9400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया. इस दौरान मंच पर उनके साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे. दोनों के बीच मंच पर ही दिलचस्प बातचीत भी हुई. 

इन्हीं बातों-बातों में PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को अपने साथ आने का ऑफर दे दिया. PM मोदी ने रेवंत रेड्डी से मजाकिया लहजे में कहा. आप मुझसे जोड़िए. प्रधानमंत्री की इस बात के अब अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. इसे PM की ओर से CM रेवंत को ऑफर माना जा रहा है. 

रेवंत रेड्डी और PM मोदी के बीच क्या हुई थी बात? 

Loading Ad...

दरअसल, रेवंत रेड्डी ने गुजरात मॉडल का जिक्र करते हुए कहा था कि जैसे पूर्व PM मनमोहन सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी की मदद की थी, वैसे ही केंद्र में रहते हुए PM मोदी तेलंगाना का भी सहयोग करें. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, अगर मैं गुजरात वाला फॉर्मूला (मनमोहन सरकार से मिली राज्य सरकार को मदद) लागू कर दूं, तो तेलंगाना को आज जो मिल रहा है, वह आधा हो जाएगा. PM मोदी ने कहा,  

Loading Ad...

‘रेवंत ने कहा था कि हम राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे, इसलिए मैं भी इस बारे में बात नहीं करूंगा और इसलिए, मैं श्री रेवंत से गैर-राजनीतिक मामलों पर बात करूंगा. मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं आपको उतना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं, जितना भारत सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में गुजरात को दिया है. लेकिन अपनी जानकारी के आधार पर मैं आपको बता सकता हूं कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको जो कुछ भी मिल रहा है, वह आधा रह जाएगा. आप जहां भी पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच नहीं पाएंगे, इसलिए अच्छा है मेरे से ही जोड़ो.’

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने PM मोदी से क्या मांग की थी. वो भी सुन लीजिए, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसा और रेवंत रेड्डी को मजाक-मजाक में बड़ा ऑफर दे दिया. 

Loading Ad...

रेवंत रेड्डी ने पुरानी राजनीति को याद करते हुए कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. उस समय मोदी ने देश के सामने 10 वर्षों के अंदर विकास का एक बेहतरीन 'गुजरात मॉडल' बनाकर तैयार किया था. उन्होंने आगे कहा, आज तेलंगाना की गरीब और आम जनता भी प्रधानमंत्री मोदी से बिल्कुल वैसी ही उम्मीद रखती है. 

यह भी पढ़ें

जिस तरह रेवंत रेड्डी ने PM के सामने साफ-साफ शब्दों में अपनी बात रखी, उसी तरह PM मोदी ने भी बिना लाग-लपेट, थोड़े तंज, थोड़े मजाक के साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रेवंत रेड्डी को ऑफर और जवाब दोनों दिया. जो अब चर्चा का विषय बन गया. अब देखना होगा PM मोदी के ऑफर पर क्या रेवंत रेड्डी हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...