Advertisement

Loading Ad...

‘सौरभ’ बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था शोएब.... वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कराता था धर्मांतरण, आखिर कौन कर रहा था फंडिंग?

लखनऊ के सैरपुर में शोएब अख्तर नाम के युवक पर फर्जी हिंदू पहचान बनाकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, शोषण करने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Image Source: Representative Photo
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है. राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनका शारीरिक शोषण करने और बाद में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

सैलून चलाने वाला निकला आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गोंडा निवासी शोएब अख्तर के रूप में हुई है. वह सैरपुर इलाके के रैथा रोड पर एक सैलून चलाता था. आरोप है कि शोएब सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाकर सौरभ सिंह नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था. इसी फर्जी पहचान के जरिए वह हिंदू युवतियों से दोस्ती करता और धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था.

Loading Ad...

मोबाइल से मिले चौंकाने वाले सबूत

Loading Ad...

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. बताया जा रहा है कि शोएब पहले लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ संबंध बनाता था. इसके बाद उनकी अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. फिर इन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाता था. इस खुलासे के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है.

नाबालिग पीड़िता की शिकायत से खुला राज

Loading Ad...

पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब एक नाबालिग पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए सैरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी की करतूतों का विस्तार से खुलासा किया. शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और उसके संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि अब तक कितनी लड़कियां उसका शिकार बन चुकी हैं और क्या इस पूरे मामले में कोई और लोग भी शामिल हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, लखनऊ पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना ने सोशल मीडिया के खतरों और फर्जी पहचान के जरिए होने वाले अपराधों को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पुलिस लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील कर रही है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...