Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'वीर सावरकर' अवॉर्ड से सम्मानित होंगे शशि थरूर? कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा

शशि थरूर ने इस अवार्ड को लेकर कहा कि 'मैं न इस अवॉर्ड से अवगत था और न ही इसे स्वीकार किया है. आयोजकों द्वारा मेरी सहमति के बिना मेरा नाम घोषित करना यह पूरी तरीके से गैर-जिम्मेदाराना है.'

Loading Ad...

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को वीर सावरकर अवार्ड दिए जाने की खबरें कई जगहों पर चल रही हैं. ऐसे में खुद कांग्रेस सांसद ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शशि थरूर ने कहा है कि उन्हें दिल्ली में 'वीर सावरकर' अवार्ड दिए जाने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न ही उन्होंने इस अवार्ड को स्वीकार किया है. थरूर ने कहा कि उन्हें इस पुरस्कार के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट के हवाले से पता चला. बता दें कि थरूर हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान के लिए केरल गए थे. 

'मेरा नाम घोषित करना पूरी तरह से गैर- जिम्मेदाराना'

शशि थरूर ने इस अवार्ड को लेकर कहा कि 'मैं न इस अवॉर्ड से अवगत था और न ही इसे स्वीकार किया है. आयोजकों द्वारा मेरी सहमति के बिना मेरा नाम घोषित करना यह पूरी तरीके से गैर-जिम्मेदाराना है.'

Loading Ad...

'मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई'

Loading Ad...

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि 'अवॉर्ड की प्रकृति, आयोजकों या किसी भी संदर्भ के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई. ऐसे में कार्यक्रम में भाग लेने या अवॉर्ड स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता.'

पुतिन के साथ डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए थे थरूर

Loading Ad...

हाल ही में भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यह डिनर भोज कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा आयोजित किया गया था. कांग्रेस सांसद अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. वहीं कई महीनों से वह प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ और बीजेपी से अच्छे संबंधों को लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं. 

'गर्मजोशी और आत्मीय भरा माहौल था' 

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आयोजित राजकीय भोज में शामिल होने के बाद शशि थरूर ने कहा था कि 'गर्मजोशी भरा और आत्मीय' माहौल था. कई लोगों से बातचीत करना आनंददायक था. वहां उपस्थित कई लोगों से बातचीत करने का आनंद लिया, खासतौर पर रूसी प्रतिनिधिमंडल से आए साथी बेहद अच्छे थे.'

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...