Advertisement
स्कूल में 'टीचर' का शर्मनाक खेल! 7वीं के बच्चे से पढ़ाई के वक्त मंगवाई शराब, प्रिंसिपल ने रंगे हाथ पकड़ा
Gujarat: गुजरात के स्कूल में सातवीं के स्टूडेंट से शराब मंगवाने का मामला सामने आया है. आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और विभाग ने जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
Teacher: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना तालुका स्थित खापत प्राइमरी स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिस स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार मिलने चाहिए, वहीं एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र से शराब की बोतल मंगवा ली. सबसे हैरानी की बात यह रही कि बच्चे को यह काम स्कूल के पढाई के समय के दौरान ही करने के लिए भेजा गया. मामला तब खुला जब छात्र शराब की बोतल लेकर वापस स्कूल पंहुचा और उसकी हरकत पर प्रिंसिपल की नजर पड़ गई. इसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने स्कूल प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग को भी गंभीर कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया.
बच्चे ने बिना झिझक बता दी पूरी बात
जानकारी के मुताबिक, जब छात्र शराब की बोतल लेकर स्कूल के गेट से अंदर आ रहा था, तभी प्रिंसिपल को उस पर शक हुआ. उन्होंने तुरंत बच्चे को रोककर पूछा कि उसके पास क्या है और वह कहां से आ रहा है. शुरुआत में बच्चा थोड़ा घबराया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने पूरी सच्चाई बता दी. बच्चे ने कहा कि उसे स्कूल के शिक्षक हरेशगिरी गोस्वामी ने शराब की बोतल लाने के लिए भेजा था. इतना ही नहीं, छात्र ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार नही हुआ है. उसके मुताबिक, शिक्षक पहले भी कई बार उसे इसी तरह स्कूल के समय में शराब लाने के लिए बाहर भेज चुके हैं. बच्चे की यह बात सुनकर प्रिंसिपल भी हैरान रह गए.
Advertisement
सही पाठ पढ़ा रहे हैं, सर!
एक तरफ पूरे गुजरात में शराबबंदी लागू है
वहीं दूसरी तरफ उना के खापट गांव के सरकारी स्कूल का शिक्षक बच्चों से स्कूल के भीतर दारु मंगवाता था
प्रिंसिपल ने शिक्षक की इस करतूत को देख लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है pic.twitter.com/obUaKZfsv8— Archana Pushpendra (@archanapsp) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 10, 2026Advertisement
Loading Ad...
प्रिंसिपल ने तुरंत संभाला मामला, शिक्षा विभाग और पुलिस को दी गई सूचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल ने सबसे पहले बच्चे से शराब की बोतल अपने कब्जे में ले ली ताकि किसी तरह का विवाद या सबूत से छेड़छाड़ न हो. इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेज दी. तालुका प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर हरेश वढेर ने बताया कि जैसे ही उन्हें प्रिंसिपल से इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दें दी. साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. अब यह जांच की जा रही है कि शिक्षक ने कितनी बार इस तरह की हरकत की और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.
Advertisement
पाकिस्तान की पोल खोल गया हिजबुल कमांडर, कैमरे पर किया बड़ा दावा, Video
पहले भी विवादों में रह चुका है शिक्षक
आरोपी शिक्षक हरेशगिरी गोस्वामी स्कूल में गुजराती विषय पढ़ाते हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड पहले भी विवादों से जुड़ा रहा है. जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी उन्हें स्कूल के समय में शराब के नशे में पाया गया था. उस मामले में शिक्षा विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक साल की वेतन वृद्धि यानी इंक्रीमेंट रोक दिया था. इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और अब उन पर बच्चों से शराब मंगवाने जैसा गंभीर आरोप लगा है. इस नए मामले के सामने आने के बाद विभाग एक बार फिर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.
Advertisement
शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
यह भी पढ़ें
यह घटना सिर्फ एक शिक्षक की लापरवाही या अनुशासनहीनता का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे शिक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जिस बच्चे को किताबें और पढ़ाई से जुड़ना चाहिए, उसे अगर शिक्षक अपने निजी काम के लिए शराब लाने भेजे, तो यह न सिर्फ उसके भविष्य बल्कि उसके मानसिक विकास पर भी गलत असर डाल सकता हैं. फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.