Advertisement

Loading Ad...

ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, 21 अवैध बंकर तबाह… मणिपुर में BSF जवान के हत्यारों की तलाशी के लिए चप्पा-चप्पा छान रही सेना

मणिपुर में साल 2023 से हिंसा जारी है, इस बीच अग्रवादियों ने BSF जवान की हत्या कर दी. हत्यारों की तलाश के लिए मणिपुर में सेना का ऑपरेशन जारी है.

Image- IANS
Loading Ad...

मणिपुर में 3 साल से जारी हिंसा और तनाव नई सरकार के गठन के बाद भी नहीं थमा. यहां कुकी और मैतेयी समाज में टकराव में भीषण रूप ले चुका. इस बीच मणिपुर में हालातों को सामान्य करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनात की गई है, लेकिन उन्मादी भीड़ इन्हें भी निशाना बना रही है. 

मणिपुर के उखरुल में BSF जवान की हत्या के बाद सेना ने बड़ा तलाशी अभियान चलाया है. जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा. अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने जिले में अवैध रूप से बनाए गए 21 बंकरों को भी नष्ट कर दिया. 

सेना का तलाशी अभियान तेज 

Loading Ad...

इंफाल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल मिथुन मंडल की हत्या के लिए जिम्मेदार संदिग्ध उग्रवादियों का पता लगाने के लिए उखरुल और आसपास के जिलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. 

Loading Ad...

बताया जा रहा है BSF जवान पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे अन्य BSF जवानों के साथ हिंसा प्रभावित जिले में 'रोड ओपनिंग पार्टी' (आरओपी ) की ड्यूटी पर थे, तभी उन पर हमला किया गया था. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद BSF कांस्टेबल का पार्थिव शरीर शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित उनके पैतृक घर भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने पहाड़ी जिले उखरुल में लिटान पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सिकिबुंग गांव में 14 बंकर और मोंगकोट चेपु गांव में सात अन्य बंकरों को ध्वस्त कर दिया. इन बंकरों को उग्रवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमले करने के लिए अवैध रूप से बनाया था.

एक अलग अभियान में, सुरक्षा बलों ने म्यांमार की सीमा से सटे तेंगनौपाल जिले के माओजांग, लिबुंग, गोमनोम और टी खोनुनजांग के तिराहे वाले इलाकों से हथियार और विस्फोटक बरामद किए. बरामद की गई चीजों में मैगजीन के साथ दो 9 एमएम पिस्तौल, 13 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो कॉम्बैट यूनिफॉर्मऔर एक बैकपैक शामिल थे. सभी 13 आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया. 

Loading Ad...

दो उग्रवादी अरेस्ट 

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के वेंगनुआम सिंगंगाट इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने उनके कब्‍जे से 'ब्राउन शुगर' से भरे 45 साबुन के केस, एक मारुति जिप्सी, दो मोबाइल फोन और दो बैग बरामद किए. 

केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की टीमें उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं. कई जिलों के सीमावर्ती, मिश्रित आबादी वाले और अन्य संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और 'एरिया डोमिनेशन' (इलाके पर नियंत्रण) के अभ्यास जारी हैं. 

Loading Ad...

निगरानी को मजबूत करने और गैर-कानूनी तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए राज्य के घाटी और पहाड़ी जिलों में कुल 109 नाके (चेकपॉइंट) लगाए गए हैं. सुरक्षा बल इम्फाल-जिरीबाम नेशनल हाईवे (एनएच-37) पर जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों समेत अन्य वाहनों को भी एस्कॉर्ट कर रहे हैं. यातायात की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और काफिलों की सुरक्षा के इंतजाम जारी हैं.

यह भी पढ़ें- SIR के बाद वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव… 12 राज्यों से हटे 5.2 करोड़ नाम, नए मतदाता जोड़ने में UP पहले स्थान पर

यह भी पढ़ें

मणिपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर यकीन न करें और सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी वीडियो से सावधान रहें. पुलिस के बयान में चेतावनी दी गई है, ‘किसी भी वायरल वीडियो या ऑडियो क्लिप की सच्चाई की पुष्टि सेंट्रल कंट्रोल रूम से की जानी चाहिए. सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाला या गुमराह करने वाला कंटेंट अपलोड करने या शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...