Advertisement
LPG Crisis की अफवाहों पर लगा ब्रेक! इंडियन ऑयल ने कहा- देश में LPG की कोई कमी नहीं, रोजाना हो रही है 28 लाख सिलेंडर की सप्लाई
Indian Oil On LPG: इंडियन ऑयल ने एलपीजी (LPG) की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि देश में प्रतिदिन 28 लाख सिलेंडरों की सप्लाई की जारी है और स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.
Advertisement
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने कहा कि देश में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और प्रतिदिन करीब 28 लाख एलपीजी (LPG) सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है. सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियां होने के बावजूद परिचालन सामान्य बना हुआ है. इंडियनऑयल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि कोई कमी नहीं है और घबराहट में बुकिंग या जमाखोरी न करने की सलाह दी.
इंडियन ऑयल ने क्या कहा?
इंडियन ऑयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इंडियन ऑयल देशभर के घरों में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है. प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं. भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद परिचालन सामान्य स्तर पर स्थिर बना हुआ है”.
Advertisement
87 प्रतिशत LPG बुकिंग अब डिजिटल माध्यम से
Advertisement
कंपनी ने बताया कि लगभग 87 प्रतिशत एलपीजी बुकिंग अब एसएमएस (SMS) और आईवीआरएस (IVRC) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही हैं और सिलेंडर्स को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए डीएसी ओटीपी के माध्यम से डिलीवरी को प्रमाणित किया जाता है.
ग्राहकों की समस्याओं का तुरंत हो रहा समाधान
Advertisement
कंपनी ने यह भी कहा कि वह आधिकारिक सहायता चैनलों के माध्यम से ग्राहकों की चिंताओं का सक्रिय रूप से समाधान कर रही है. कंपनी ने आगे स्पष्ट किया कि प्रवासी मजदूरों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर तेल विपणन कंपनियों (OMC) द्वारा 5 किलो एफटीएल सिलेंडर लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वितरण सुगम और सुलभ हो सके.
तेल आपूर्ति जारी, कंपनी रख रही पैनी नजर
तेल कंपनी ने कहा, “लगातार उपलब्धता बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है. इसलिए, चिंता या घबराहट की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रबंधन किया जा रहा है”.
Advertisement
केवल आधिकारिक चैनलों से ही गैस बुक करने की सलाह
यह भी पढ़ें
इंडियन ऑयल ने आगे कहा, “घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. पूरे देश में, अधिकृत वितरकों के माध्यम से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, और कालाबाजारी को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अपनी एलपीजी केवल आधिकारिक चैनलों के माध्यम से बुक करें और सुरक्षित और विश्वसनीय अनुभव के लिए ओटीपी-आधारित डिलीवरी का विकल्प चुनें”. कंपनी ने लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की सलाह दी और कहा कि बोतलों या खुले कंटेनरों में पेट्रोल भरना न केवल असुरक्षित है बल्कि अवैध भी है.