Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'...राज फिर तुम मुझसे शादी कर लेना', पति को मौत के घाट उतारने के बाद क्या था सोनम का खतरनाक प्लान, जानिए

सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची? ये एक बड़ा सवाल है जो सभी के सामने था. ऐसे में अब इस बात का खुलासा हो गया है कि आख़िर कैसे सोनम गाजीपुर पहुंची. इसके साथ ही कैसे उस पकड़ा गया? राजा को मारने के पीछे की साज़िश क्या थी?

Loading Ad...

पति राजा रघुवंशी हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पटना लेकर पहुंची. जहां से फ्लाइट से सोनम को गुवाहाटी ले जाया गया. पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सोनम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. थाने में सोनम रघुवंशी काफी डरी-सहमी और सदमे में भी नजर आई. सोनम रघुवंशी शांत बैठी रही और अपना चेहरा छिपाती रही. सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने से पहले मेघालय पुलिस ने मेडिकल टेस्ट भी कराया गया. सोनम का प्रेगनेंसी टेस्ट भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट ने उलझन बढ़ा दी है. बताया गया है कि उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट साफ नहीं आई है. सोनम का डॉक्टरों ने एक सप्ताह बाद दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा. इसकी सलाह डॉक्टरों ने दी है.

सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची?
इस सवाल का जवाब मेघालय पुलिस की पूछताछ में मिलने की संभावना है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पति राजा रघवंशी की हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़ दिया. आरोपी ट्रेन से MP के लिए रवाना हो गए और सोनम अकेली वाराणसी गई. यहां बस स्टैंड पर उसने जूस पिया. उसे दो लोग उसे छोड़ने आए थे. फिर वह बस से अकेली गाजीपुर पहुंची. हालांकि सोनम गाजीपुर ही क्यों पहुंची, इस पर सस्पेंस बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि पति की हत्या के बाद जांच के एक-एक पहलू पर सोनम ने अपनी नज़र बनाई हुई थी. न्यूज़ देखने पर उसे पता चला कि उसके प्रेमी राज कुशवाह को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद वह टूट गई. उसे आभास हो गया, अब उसकी काली करतूत का कच्चा चिट्ठा सभी के सामने आ जाएगी. सोनम को राज कुशवाहा की गिरफ्तारी भी एक और दोस्त ने फोन पर दी थी. इसके बाद ही उसने यूपी के ढाबे में पहुंचने की कहानी बुन डाली.

Loading Ad...

शादी के पांचवे दिन सोनम ने राज के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने प्रेमी राज से कहा था, ‘मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना. मेरे पिता भी मान जाएंगे.’

Loading Ad...

शुरुआती जांच में दावा किया गया कि आरोपियों ने जिस छोटी कुल्हाड़ी से राजा की हत्या की, उसे गुवाहाटी में ऑनलाइन मंगाया था. आरोपी शिलॉन्ग में सोनम-राजा के होम स्टे के पास ही होटल में ठहरे थे. सोनम उन्हें लगातार लोकेशन भेज रही थी. 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत करने का नाटक किया. उसने फोन पर सास से कहा था कि वह व्रत नहीं तोड़ेगी.

यह भी पढ़ें

राजा रघुवंशी की मां की मांग
इधर, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, ‘मेरी मांग यही है कि उन सबको कड़ी सजा दी जाए. अभी भी पूछताछ जारी रखी जाए. घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. हम उसे परिवार में पाकर इतने खुश थे कि हमने यह नहीं सोचा था. राजा बहुत खुश था. मेरी आखिरी बात 23 तारीख तक हुई थी.’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...