Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश… चलती कार पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से चट्टानें दरक गईँ, सड़कें बह गईं. भूस्खलन और मलबा आने से प्रदेशभर में करीब 100 सड़कें बंद हैं. इस बीच चंबा में बड़ा हादसा हो गया.

Image Source- IANS
Loading Ad...

Landslide in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक टाटा सूमो गाड़ी पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हैं. 

इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई. जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60-70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह घटना हुई. जहां चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं.

चंबा के रहने वाले थे हादसे में मारे गए लोग 

Loading Ad...

भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि हमने चंबा और लाहौल स्पीति में जिलाधिकारी से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मलबे से एक शख्स को घायल अवस्था में बाहर निकालकर हॉस्पिटल रेफर किया है. 

Loading Ad...

हादसे का शिकार हुए लोग चंबा के रहने वाले थे. सभी लोग टैक्सी में सवार होकर पांगी जा रहे थे. तभी अचानक पहाड़ी दरक गई और टैक्सी में मलबे में दब गई. बताया जा रहा है टैक्सी में 15 लोग सवार थे. इनमें से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 

हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर 

हिमाचल के कई जिलों में मॉनसूनी आफत ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया. भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. इसके चलते कई जगह हादसे हो गए. चट्टानें दरक गईँ, सड़कें बह गईं. भूस्खलन और मलबा आने से प्रदेशभर में करीब 100 सड़कें बंद हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो गई है. 

यह भी पढ़ें- क्या धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा? CJP की मांग पर सरकार ने क्यों मांगा एक दिन का समय, जानें बैठक की पूरी बात

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस बीच हिमाचल सरकार ने पर्यटकों से अपना टूर रद्द करने की अपील की है. हिमाचल आने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है. खास तौर पर जो लोग लाहौल स्पीति, चंबा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने की योजना बना रहे हैं. बाढ़ के चलते कई गांवों का शहरों से संपर्क कट गया. बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह बाधित हो गई. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...