Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्र आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया.

Image Source: Rahul Gandhi
Loading Ad...

दिल्ली के जंतर-मंतर से निकले 'संसद चलो मार्च' के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा है. राहुल गांधी का कहना है कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह की कार्रवाई हुई, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर जताई आपत्ति

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि छात्र केवल निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे. उनका आरोप है कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के साथ अन्य सख्त तरीकों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर इस तरह की कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है.

पेलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

Loading Ad...

राहुल गांधी ने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम का सबसे गंभीर पहलू पेलेट गन का इस्तेमाल रहा. उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब से मुलाकात की, जिसे गंभीर चोट लगी है और उसकी एक आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

Loading Ad...

अमित शाह से मांगा जवाब

Loading Ad...

गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की अंतिम जिम्मेदारी उनके पास है, ऐसे में क्या छात्रों के खिलाफ पेलेट गन सहित बल प्रयोग की अनुमति उन्होंने दी थी. यदि ऐसा नहीं था, तो फिर यह आदेश किस स्तर से जारी हुआ. उन्होंने इस पूरे मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह सवाल भी उठाया कि प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में छात्रों को लाठियों से पीटते दिखाई देने वाले लोग कौन थे. उन्होंने पूछा कि क्या वे पुलिसकर्मी थे या किसी अन्य एजेंसी से जुड़े लोग. साथ ही यह भी जानना चाहा कि उनकी तैनाती किसके आदेश पर की गई थी. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों से जुड़े इस पूरे मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...