Advertisement
त्यौहारों पर पूजा पाठ… रोहन बनकर जीता हिंदू महिला का दिल, ‘लव जिहाद’ का आरोपी रहीम अब बुरा फंसा
आरोपी रहीम रज़ाक उर्फ रहीम शेख पेशे से वकील है और वह साल 2018 से महिला के संपर्क में था. इतने साल में उसने पीड़िता को कानों-कान भनक नहीं होने दी कि वह मुस्लिम है.
Advertisement
गुजरात के सूरत से लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां रहीम नाम के शख्स ने रोहन बनकर एक हिंदू महिला वकील से नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. रहीम की सच्चाई उस वक्त सामने आई जब महिला उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई.
जानकारी के मुताबिक, एक शख्स जिसका नाम रहीम है, वह कई साल तक अपनी पहचान बदलकर महिला के साथ प्रेम संबंध में था. पीड़िता का आरोप है कि रहीम ने उससे रोहन बनकर जान पहचान बढ़ाई थी. हिंदू धर्म में उसने गहरी आस्था का दिखावा किया, वह पूजा पाठ भी करता था. ऐसा करते हुए उसने भरोसा जीता और नजदीकियां बढ़ाईं, लेकिन शादी की बारी आई तो आरोपी मुकर गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया.
पहले निकाह कर चुका है रहीम
Advertisement
बताया जा रहा है आरोपी रहीम रज़ाक उर्फ रहीम शेख पेशे से वकील है और वह साल 2018 से महिला के संपर्क में था. इतने साल में उसने पीड़िता को कानों-कान भनक नहीं होने दी कि वह मुस्लिम है. दोनों पेशे से वकील हैं इसलिए एक दूसरे से जान-पहचान हुई. दोनों ने मिलकर अपना एक ऑफिस भी खोला. आरोप है कि रहीम पहले ही किसी और शादी कर चुका था जो उसने पीड़िता से छुपाया.
Advertisement
हिंदू धर्म में आस्था, पूजा-पाठ का सहारा लिया
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए हिंदू धर्म में आस्था दिखाई, पूजा-पाठ की, यहां तक कि गणेश चतुर्वेदी पर गणपति की पूजा भी की, इसके साथ ही वह महिला वकील के साथ सत्यनारायण पूजा में भी शामिल हुआ. इससे उसने महिला के दिल में अपनी जगह पक्की की और यकीन दिलाया कि वह हिंदू है. आरोपी ने महिला से हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था. वह पहले ही सिंदूर से मांग भरकर मंगलसूत्र पहना चुका था, लेकिन पीड़िता ने कानूनी रूप से शादी करने की मांग की, जिस पर आरोपी की सच्चाई सबके सामने आ गई.
Advertisement
यह भी पढ़ें- 'मुझे SI से कॉन्स्बेटल बना दो', ऐसा क्या हुआ कि दिल्ली पुलिस के अफसर ने मांग लिया डिमोशन, वजह जान रह जाएंगे हैरान
पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही किसी अन्य महिला के साथ निकाह कर चुका है. इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस मामले में लव जिहाद का एंगल भी सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी इसे आरोप मानते हुए शिकायत दर्ज कर ली. रहीम शेख के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ACP स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं.