Advertisement

Loading Ad...

जहां पैदा हुआ उसी धरती को खून से रंगा… पुलवामा का दहशतगर्द, कौन था आतंकी हमजा, जिसका ‘धुरंधर’ स्टाइल में हुआ खात्मा

आतंकी हमजा पुलवामा हमले का मास्टर माइंड था जो कश्मीर से ही निकलकर पाकिस्तान गया और वहां जाकर भारत को ही दहलाने का खतरनाक प्लान बनाया.

Source- IANS
Loading Ad...

14 फरवरी 2019, वो तारीख, जब हर देशवासी का दिल रो उठा. जब दशहतगर्दों ने पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर हमला किया. इस हमले में देश ने अपने 40 से ज्यादा जवानों को खो दिया. आज पुलवामा हमले का दर्द आज फिर ताजा हो गया, जब सीमा पार से खबर आई कि आतंकी हमला बुरहान मारा गया. 

आतंकी हमजा पुलवामा हमले का मास्टर माइंड था जो कश्मीर से ही निकलकर पाकिस्तान गया और वहां जाकर भारत को ही दहलाने का खतरनाक प्लान बनाया. आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद इलाके में गोली मार दी गई है.

कश्मीर से निकलकर कैसे बना आतंकी संगठन का पोस्टर ब्वॉय? 

Loading Ad...

हमजा बुरहान, असली नाम- अरजमंद गुलजार डार उर्फ डॉक्टर. एक पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादी था, जो अल-बद्र (Al-Badr) नाम के प्रतिबंधित आतंकी संगठन का प्रमुख कमांडर था. हैरत की बात ये है कि पुलवामा हमले की पूरी प्लानिंग करने वाला हमजा पुलवामा के ही रत्नीपोरा का रहने वाला था. यहीं जन्म लिया और इसी धरती को खून से रंगने की साजिश रची. 

Loading Ad...

आतंकी हमजा पाकिस्तान कब गया? 

2017 में उच्च शिक्षा के बहाने हमजा बुरहान पाकिस्तान गया. वहां जाकर उसने आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई. आतंकी ग्रुप्स में बड़ी जिम्मेदारियां संभाली, जैसे लोकल युवाओं की भर्ती, फंडिंग और घुसपैठ नेटवर्क को हैंडल करना. साल 2019 के पुलवामा हमले के बाद हमजा ने 2020 में पुलवामा में CRPF पर ग्रेनेड अटैक भी करवाया. इसके बाद साल 2022 में भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया. 

Loading Ad...

व्हाइट कॉलर मॉड्यूल से छिपाता रहा पहचान 

बताया जा रहा है हमजा को डॉक्टर कोड नेम से भी जाना जाता था. वह पाकिस्तान में छिपकर आतंकी नेटवर्क चलाता था. खुद को कभी शिक्षक तो कभी डॉक्टर की तरह दिखाता था, लेकिन पाकिस्तान में बैठकर ही वह भारत समेत कई देशों में आतंकी घटनाएं करवाता था. 

बताया जा रहा है उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संरक्षण मिला हुआ था. ISI ने हमला की इमेज स्कूल प्रिंसिपल की बना रखी थी, लेकिन उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ खूंखार इरादों को अंजाम देने के लिए किया. यानी व्हाइट कॉलर की आड़ में दहलाने की साजिश रखने वाला एक ट्रेंड आतंकी थी हमजा बुरहान. इतना ही नहीं ISI ने हमजा को स्पेशल सिक्योरिटी भी दे रखी थी. इससे समझा जा सकता है कि हमला ISI के लिए भारत के खिलाफ एक घातक हथियार की तरह थी. 

Loading Ad...

कैसे मारा गया हमजा बुरहान? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा लंबे समय से पाकिस्तान के PoK में रह रहा था और वहां से ही आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहता था. अज्ञात हमलावरों ने उसे मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के बाहर मारा हमजा को गोलियों से भून दिया. अपराधियों ने उसे बेहद करीब से गोली मारी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है, हमला 8 जुलाई 2016 को जम्मू-कश्मीर में मारे गए बुरहान वानी का करीबी था. हमजा की मौत के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली है. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...