Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM मोदी के बिहार दौरे पर सियासत, तेजस्वी यादव ने कहा चुनाव तक गंगा से लेकर छठ ठेकुआ सब याद आएगा

आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी से 15 सवाल पूछ लिए है। तेजस्वी यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी से यह सवाल हम नही बल्कि हर बिहारवासियों पूछ रहा है।

Loading Ad...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर पहुंच रहे है। वे भागलपुर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे को आगमि विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है। यही वजह है कि अब पीएम मोदी के दौरे पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी से 15 सवाल पूछ लिए है। तेजस्वी यादव ने कहा  प्रधानमंत्री मोदी से यह सवाल हम नही बल्कि हर बिहारवासियों पूछ रहा है। 


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि " प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज बिहार में है। प्रदेश में 𝟐𝟎 वर्षों से उनकी 𝐍𝐃𝐀 सरकार और केंद्र में 𝟏𝟏 वर्षों से है। बिहारवासी उनसे झूठ और जुमला नहीं बल्कि कुछ वाज़िब सवाल पूछना चाहते है। 

𝟏. प्रधानमंत्री जी कहते थे कि 𝟐𝟎𝟐𝟐 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे लेकिन अब 𝟐𝟎𝟐𝟓 आ गया किसानों की आय दुगुनी करना तो दूर कमरतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी के कारण उनकी आय कम ज़रूर हो गयी है। इसका दोषी कौन?
𝟐. बिहार के किसानों की समस्याएँ, चुनौतियां और संकट अन्य राज्यों की तुलना में अलग है। बिहार में खेतिहर मज़दूर और बटाईदार अधिक है। उनके लिए डबल इंजन सरकार ने क्या विशेष किया?
𝟑. बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों है?
𝟒. बिहार में साक्षरता दर देश में सबसे कम क्यों है?
𝟓. प्रति व्यक्ति निवेश सबसे कम बिहार में क्यों है?
𝟔. केंद्र की पीएम श्री मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया?
𝟕. प्रदेश में 𝐍𝐃𝐀 के 𝟐𝟎 वर्षों के शासन के बाद भी गरीबी और बेरोजगारी में बिहार अव्वल क्यों है?
𝟖. बिहार के विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का क्या हुआ?
𝟗. 𝟐𝟎𝟏𝟒 में मोतिहारी की चीनी मिल शुरू करवा उसकी चीनी से चाय पीने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री जी बताएँ कि मोतिहारी की चीनी मिल की चाय कब पियेंगे?
𝟏𝟎. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा, मुज़फ़्फ़रपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को कब शुरू करायेंगे?
𝟏𝟏. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो कटिहार में जूट मिल कब शुरू करेंगे?
𝟏𝟐. प्रधानमंत्री जी बताएँ वो बेरोज़गारों को रेलवे और आर्मी में नौकरियां कब देना शुरू करेंगे?
𝟏𝟑. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो महागठबंधन की बिहार सरकार से पारित 𝟔𝟓% आरक्षण को संविधान की 𝟗वीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं कर रहे?
𝟏𝟒. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि वो देश में जातिगत जनगणना क्यों नहीं करा रहे?
𝟏𝟓. देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से होता है। आपने बिहार से पलायन रोकने के लिए क्या किया?


बिहार को कुछ विशेष नही मिला 

इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि " सर्वविदित है कि चुनावी वर्ष में आगामी कुछ महीनों तक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बिहार और बिहारियों की गजब चिंता सताएगी। इस वर्ष उन्हें गंगा मैया, छठी मैया, जानकी मैया, माता सीता, ब्रह्म बाबा, महादेव, सूर्य देव, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लिट्ठी-चोखा, ठेकुआ, मखाना, आम, लिची, सिल्क उद्योग, कथित विशेष पैकेज इत्यादि सब की जुबानी याद आएगी। ऐसी याद की भाव-विभोर भी हो सकते है। 𝟏𝟏 वर्ष से आप प्रधानमंत्री है, प्रदेश में 𝟐𝟎 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिला है और ना ही मिलने की उम्मीद है। बिहारवासी अब झूठ, जुमले और प्रचार नहीं चाहते।"


गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। इसको लेकर बिहार में सियासी दलों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए यात्राओं का सिलसिला शुरू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मुकेश सहनी समेत कई नेताओं ने बिहार के अलग-अलग इलाक़ों इ यात्रा कर डाली है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...