Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की ली पूरी रिपोर्ट, 2047 मिशन पर दिया बड़ा टास्क, जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पांच देशों की यात्रा से लौटते ही पीएम नरेंद्र मोदी एक्शन मोड में नजर आए. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सभी मंत्रियों के साथ साढ़े चार घंटे लंबी बड़ी बैठक की, जिसमें मंत्रालयों के कामकाज, विकास योजनाओं और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. ‘सेवा तीर्थ’ में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार के सभी बड़े मंत्री शामिल रहे.

Image Source: X/ @narendramodi
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की लंबी विदेश यात्रा से लौटते ही एक बार फिर पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दिए. गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों के साथ एक बेहद अहम बैठक की. करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक ने साफ कर दिया कि मोदी सरकार अब अपने तीसरे कार्यकाल के अगले चरण की तैयारी में पूरी ताकत से जुट चुकी है.

सेवा तीर्थ में हुई बड़ी बैठक

दिल्ली स्थित ‘सेवा तीर्थ’ में शाम 5 बजे शुरू हुई यह बैठक कई मायनों में खास रही. इसमें कैबिनेट मंत्रियों के साथ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और अन्य राज्यमंत्री भी शामिल हुए. सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने से पहले इसे एक बड़े समीक्षा सत्र के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में भी इस बैठक को लेकर काफी चर्चा रही क्योंकि इसमें सरकार के कामकाज का गहराई से आकलन किया गया.

Loading Ad...

सरकार का बड़ा मिड-टर्म रिव्यू

Loading Ad...

सूत्रों के मुताबिक यह सिर्फ एक सामान्य बैठक नहीं थी बल्कि सरकार का बड़ा ‘मिड-टर्म रिव्यू’ था. बीते महीनों में मंत्रालयों ने क्या काम किया, कौन-कौन से फैसले लागू हुए और उनका आम जनता पर कितना असर पड़ा, इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार अब अगले वर्षों के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने के मूड में दिख रही है.

9 मंत्रालयों ने पेश की रिपोर्ट

Loading Ad...

बैठक में 9 अहम मंत्रालयों ने अपने कामकाज की प्रेजेंटेशन दी. सबसे पहले कॉमर्स मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट पेश की. इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय, गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय समेत कई विभागों के काम की समीक्षा की गई. सभी मंत्रालयों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वे अपने सुधारों को चार हिस्सों में बांटकर प्रस्तुत करें. इनमें कानून में बदलाव, नियमों में बदलाव, नीति में सुधार और काम करने के तरीके में बदलाव शामिल थे. साथ ही मंत्रालयों को यह भी बताना था कि इन फैसलों से देश की जनता को क्या फायदा मिला.

पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया बड़ा संदेश

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि हर फैसला और हर योजना का लक्ष्य वर्ष 2047 होना चाहिए. यानी जब देश आजादी के 100 साल पूरे करेगा तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा हो. पीएम मोदी ने खास तौर पर ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सबसे बड़ा उद्देश्य आम नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाना होना चाहिए.

Loading Ad...

इंफ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं पर खास फोकस

बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी गहन चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया ताकि योजनाओं का फायदा तेजी से लोगों तक पहुंचे. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार कई नई योजनाओं और सुधारों की घोषणा भी कर सकती है.

पश्चिम एशिया संकट पर भी हुई चर्चा

Loading Ad...

इस बैठक में पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. लगातार बढ़ते संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका जताई गई. खासकर ऊर्जा, खेती, खाद, एविएशन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को लेकर सरकार सतर्क नजर आई. प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि ऐसे कदम उठाए जाएं जिससे आम नागरिकों पर इस अंतरराष्ट्रीय संकट का कम से कम असर पड़े.

विदेश मंत्री ने साझा की दौरे की जानकारी

बैठक में विदेश मंत्री एस जानकारी ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया पांच देशों की यात्रा की जानकारी भी साझा की. उन्होंने बताया कि इस दौरे से भारत को किन क्षेत्रों में फायदा मिलेगा और भविष्य में कौन से नए अवसर खुल सकते हैं. कुल मिलाकर यह बैठक इस बात का संकेत मानी जा रही है कि मोदी सरकार अब विकास, सुधार और वैश्विक चुनौतियों से निपटने की दिशा में और तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, यह बैठक सिर्फ मंत्रालयों की समीक्षा तक सीमित नहीं रही बल्कि आने वाले वर्षों के लिए मोदी सरकार का बड़ा रोडमैप भी सामने लेकर आई. 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य, आम लोगों की सुविधाओं और वैश्विक चुनौतियों से निपटने की तैयारी को लेकर सरकार अब पहले से ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...