Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM मोदी ने देर रात छात्रों के लिए जारी किया वीडियो संदेश, बोले- पेपर लीक पर आज होगी सख्त कार्रवाई

नीट पेपर लीक को लेकर जारी विरोध के बीच पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सख्त कानून का भरोसा दिया. सरकार आज कैबिनेट में इस संबंध में मसौदा पेश करेगी.

Image Source: X/ BJP4India
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस आंदोलन का रूप दिन पर दिन बड़ा होता जा रहा है, यही वजह है कि अब केंद्र सरकार लगातार छात्रों से संवाद की कोशिश कर रही है. इस बीच गुरुवार की देर रात खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भरोसा दिलाया है कि पेपर लीक मुद्दे पर सरकार आज (शुक्रवार) को कड़ी कार्रवाई करने जा रही है और इससे जुड़ा एक मसौदा भी तैयार कर लिया है जो शुक्रवार के होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा.

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा? 

पीएम ने कहा कि,'मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है. लाखों छात्र और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है इसलिए पेपर लीक की घटना से निपटने को लेकर अब तक पिछले ढाई महीने में अनेक कदम उठाए गए. गुनाहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो.' उन्होंने आगे कहा कि 'तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था. सरकार ने पूरी शक्ति का प्रयोग करके कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा का प्रबंध किया. 5 से 6 दिन पहले, 19 को नतीजे भी आ गए. देश भर में पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं.'

Loading Ad...

फास्ट ट्रैक कोर्ट पर बोले PM मोदी 

Loading Ad...

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं इसलिए मैंने आज विभागों को निर्देश दिए थे. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात अपने मसौदे दे दिए. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी.' पीएम मोदी ने कहा कि 'कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द इस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.'

युवाओं के भविष्य से खेलवाड़ नहीं होने देंगे: PM मोदी 

Loading Ad...

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

शिक्षा विभाग के सचिव के पद हटाया 

Loading Ad...

पीएम मोदी ने देश के युवाओं को पेपर लीक मुद्दे पर जो आश्वासन दिया है. इसके इतर केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की पर भी कार्रवाई की है. उच्च शिक्षा विभाग के सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनीत जोशी को हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है. अब इस पद को जिम्मेदारी नरेश पाल गंगवार को दी गई है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार अब सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है. फास्ट ट्रैक कोर्ट, कड़े कानून और प्रशासनिक कार्रवाई जैसे कदमों के जरिए सरकार ने छात्रों का भरोसा बहाल करने की कोशिश की है. अब सभी की निगाहें शुक्रवार की कैबिनेट बैठक और उसके बाद संसद में पेश होने वाले प्रस्तावित कानून पर टिकी हैं.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...