Advertisement

Loading Ad...

PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग की घटना पर जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना पर अब वैश्विक नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए उनके कुशल मंगल की कामना की है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाते हुए की गई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग हुई. हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सीक्रेट सर्विस के जवानों नेराष्ट्रपति समेत सभी लोगों को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. अब इस घटना पर दुनिया भर से अब इस घटना को लेकर दुनिया के तमाम बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की है और ट्रंप के कुशल मंगल की कामना की.

पोस्ट में क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है. मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होती और इसकी सख्त निंदा होनी चाहिए.'

Loading Ad...

वेनेजुएला की प्रतिक्रिया

Loading Ad...

वहीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के खिलाफ हुई इस हमले की कोशिश की निंदा करते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मौजूद सभी लोगों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग शांति में विश्वास करते हैं, उनके लिए हिंसा कभी भी कोई विकल्प नहीं हो सकती.

वॉशिंगटन में मचा हड़कंप

Loading Ad...

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई. यह कार्यक्रम वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित किया गया था, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि हमलावर के पास हथियार मौजूद थे और वह अकेले ही इस घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था. मामले की जांच जारी है.

Loading Ad...

ट्रंप का बयान

इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की उन्होंने सराहना की. उन्होंने कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है और इवेंट को जारी रखने या न रखने का फैसला लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटीज करेंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'डीसी में एक शानदार शाम रही. सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया. उन्होंने जल्दी और बहादुरी से काम किया. शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम शो को जारी रखें लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर फैसला करेगा. वे जल्द ही फैसला लेंगे.'

यह भी पढ़ें

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस हमले के पीछे क्या मकसद था. इसके लिए पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...