Advertisement

Loading Ad...

‘PM मोदी अभी बर्खास्त करें…’ NEET पेपर लीक मामले में बरसे राहुल गांधी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Rahul Gandhi on Neet Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच के बीच राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने PM मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग कर डाली.

Source- IANS
Loading Ad...

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में उबाल है. CBI का एक्शन जारी है और धड़ाधड़ गिरफ्तारियां भी हो रही हैं. इस मामले में राजनीति भी गर्माई हुई है. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर डाली है. 

राहुल गांधी ने शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की मांग की. उन्होंने सरकार पर लाखों छात्रों के भविष्य की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. 

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Loading Ad...

केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लगभग 22 लाख नीट उम्मीदवारों के साथ धोखा हुआ है. उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाया. 

Loading Ad...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ’22 लाख नीट छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन PM मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत हटाएं या खुद इसकी जिम्मेदारी लें. PM मोदी धर्मेंद्र प्रधान को अभी बर्खास्त करें.’

राहुल गांधी ने एक वीडियो बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नीट का प्रश्न पत्र परीक्षा से दो दिन पहले ही लीक हो गया था. 

Loading Ad...

शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले ही पेपर बांट दिया गया था. भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहते हैं कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. आपने भारत के मूल विचार को ही नुकसान पहुंचाया है.’

RSS को विवाद में घसीटा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS और शिक्षण संस्थानों में नियुक्त लोगों के बीच एक सांठगांठ है. उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था का इस्तेमाल छात्रों के भविष्य की कीमत पर मुनाफा कमाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस, भाजपा और विश्वविद्यालयों में उनकी ओर से बिठाए गए लोगों के बीच के इस गठजोड़ ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है. 

Loading Ad...

राहुल गांधी ने विश्वविद्यालयों में वाइस-चांसलर की नियुक्ति की प्रक्रिया पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अब योग्यता और अकादमिक काबिलियत की जगह वैचारिक जुड़ाव ने ले ली है. उन्होंने कहा कि पूरा देश यह जानता है कि अगर कोई वाइस-चांसलर बनना चाहता है, तो अब ज्ञान या अनुभव मायने नहीं रखता. अगर कोई व्यक्ति आरएसएस से जुड़ा है, तो वह वाइस-चांसलर बन सकता है। अगर आप आरएसएस से नहीं हैं, तो आप वाइस-चांसलर नहीं बन सकते. 

युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा- राहुल

देश भर में परीक्षा के पेपर लीक होने की बार-बार हो रही घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी नाकामियां कम से कम 80 बार हुई हैं, जिससे करीब दो करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, महिला लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ को दबोचा; अब तक 9 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

जवाबदेही की मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तुरंत शिक्षा मंत्री को पद से हटा देना चाहिए और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्चित करना चाहिए. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...