Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने कहा - छात्रों में छुपी है अपने सपनों को सच करने की ताकत

Pariskha Pe Charcha 2026: इस कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड सोमवार को जारी होगा. इस बार पीएम मोदी देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के छात्रों से बातचीत करेंगे. वे छात्रों को बताएंगे कि कैसे पढ़ाई के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें, अपने रोज़ाना के रूटीन का पालन करें और खुद पर भरोसा रखें.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
05:26 AM )
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने कहा - छात्रों में छुपी है अपने सपनों को सच करने की ताकत
Image Source: Social Media

Pariskha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ बातचीत करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) कार्यक्रम करते हैं. इस साल इसका 9वां संस्करण चल रहा है .इसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना और परीक्षा के समय होने वाले तनाव को कम करना है.
इस कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड सोमवार को जारी होगा. इस बार पीएम मोदी देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के छात्रों से बातचीत करेंगे. वे छात्रों को बताएंगे कि कैसे पढ़ाई के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें, अपने रोज़ाना के रूटीन का पालन करें और खुद पर भरोसा रखें.

पीएम मोदी का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे छात्रों में अद्भुत प्रतिभा है और वे अपने सपनों को सच कर सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य यही है कि छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल का सही उपयोग करें.

इस तरह से PM मोदी ने कहा कि हमारे छात्रों में अद्बुध प्रतिभा है और वे अपने सपनो को सच कर सकते है , उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य यही है कि छात्र अपनों प्रतिभा और कौशल और सही उपयोग करें. 

पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक भी शेयर किया 

"विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिस्तत्परता क्रिया. यस्यैते षड्गुणास्तस्य नासाध्यमतिवर्तते॥"
इसका मतलब है कि विद्या, तर्कशक्ति, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और कार्यशीलता ये छह गुण जिनके पास हैं, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है.

पिछले और नए एपिसोड की जानकारी

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का पहला एपिसोड 6 फरवरी को जारी हुआ था. पीएम मोदी ने इसमें बताया कि छात्रों ने सुझाव दिया था कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी यह कार्यक्रम हो। इस बार के एपिसोड में वह यही बात लागू कर रहे हैं.
इस पहल का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में मदद करना नहीं है, बल्कि छात्रों के बीच तनाव कम करना और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देना भी है.शिक्षा मंत्रालय इस कार्यक्रम को संचालित करता है.

छात्रों और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी

यह भी पढ़ें

साल 2025 में इस कार्यक्रम में 5 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया था. 2026 के संस्करण में अब तक 4.5 करोड़ से अधिक पंजीकरण हुए हैं. इसके अलावा 2.26 करोड़ से अधिक प्रतिभागी अलग-अलग गतिविधियों में शामिल हुए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 6.76 करोड़ से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़े हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें