Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

फर्जी फोटो को लेकर ओवैसी ने फिर ली पाकिस्तानी पीएम और असीम मुनीर की चुटकी, कहा- ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कमर कस ली है. भारत ने वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक कोशिश भी तेज कर दी है. इसी कड़ी में कुवैत पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की बात करते हुए कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं.

Loading Ad...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान को विश्वस्तरीय चोट देने की पूरी तैयारी कर ली है. पाकिस्तान के असली चेहरे को चेहरे को उजाकर करने के लिए कई डेलीगेशन विदेश के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कुवैत पहुंचे और पाकिस्तान को जमकर लताड़ा. इसके साथ ही पाक सेना प्रमुख की तरफ से पीएम शहबाज शरीफ को गिफ्ट की गई फोटो का भी जिक्र करते हुए आवासी ने कहा कि ये बेवकूफ फोटो देकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं.

कुवैत में भारतीय प्रवासियों से बातचीत में, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीतियों की कड़ी निंदा की. उन्होंने TRF के संबंध में पाकिस्तान की भूमिका और FATF ग्रे लिस्टिंग की बात कही. ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना की भारत के साथ तुलना करने के प्रयासों का भी विरोध किया. पाकिस्तान के दावों पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दावों पर कभी विश्वास नहीं किया जाना चाहिए. पाकिस्तान इस मुद्दे (धर्म का) को उठाकर यह नहीं कह सकता कि वे मुसलमान हैं. भारत में, मुसलमानों की आबादी ज्यादा है और हम (भारतीय मुसलमान) उनसे (पाकिस्तान) ज्यादा ईमानदार हैं.

‘ये बेवकूफ जोकर भारत से मुक़ाबला करना चाहते…’
दरअसल रविवार को एक उच्चस्तरीय डिनर के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को एक फोटो भेंट की. अब इसी फोटो पर ओवैसी ने चुटकी ली और पाकिस्तान को जोकर बता दिया. उन्होंने कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत के साथ मुकाबला करना चाहते हैं. उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक तस्वीर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है. पाकिस्तान यही करता है. नकल करने के लिए अकल चाहिए’. इनके पास अकल भी नहीं है. पाकिस्तान जो भी कह रहा है, उसे चुटकी भर नमक के साथ भी न लें.
पाक को FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल करने की मांग
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाया जाना चाहिए. FATF की ग्रे लिस्ट का महत्व यह है कि जब आप पैसे का लेन-देन करेंगे तो उस देश पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. यह बात साफ है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी समूहों को प्रायोजित करने के लिए हवाला या मनी लॉन्ड्रिंग का इस्तेमाल करता है. पाकिस्तान को FATF में लाना बहुत जरूरी है. क्योंकि IMF द्वारा दिया जा रहा 2 बिलियन डॉलर का लोन पाकिस्तानी सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा.

ओवैसी ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
कुवैत में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दिसंबर 2023 में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र 1267 प्रतिबंध समिति को बताया था कि यह LeT (लश्कर-ए-तैयबा) का एक नया नाम है. मई 2024 में, हमने उन्हें फिर से सूचित किया कि यह एक पाक आधारित आतंकवादी समूह है जो भारत पर हमला करने वाला है.

सुरक्षा परिषद ने बयान जारी किया और उस संदर्भ में पाकिस्तान ने यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की कि TRF का नाम न लिया जाए, क्यों? TRF द्वारा पहलगाम हमले को स्वीकार करते हुए 4 बयान दिए गए, हमारी 2 एजेंसियों ने पाया कि यह पाकिस्तानी छावनी क्षेत्र के पास से दिया गया था. यह स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की स्पष्ट भागीदारी को दर्शाता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...