Advertisement
‘छात्रों को राजनीतिक औजार बना रहा विपक्ष’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विपक्ष ने काटा बवाल तो रक्षा मंत्री ने साधा निशाना
रक्षा मंत्री ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी हर चिंता को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ नेता छात्रों और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं.
Advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ हो रहे छात्रों के प्रदर्शन में उपजे विवाद के बाद रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई और छात्रों को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया.
राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने फायदे के लिए देश के युवाओं को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा, दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औज़ार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं.
छात्रों को गुमराह कर रहा विपक्ष- रक्षा मंत्री
Advertisement
रक्षा मंत्री ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी हर चिंता को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है. राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है, भारत के जागरूक, परिपक्व और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझते हैं और वे प्रगति, विकास तथा राष्ट्रनिर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे.’
Advertisement
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर हमारे छात्रों और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो. रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता छात्रों और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. जो कि एक असफल प्रयास है.
दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शन गंभीर चिंता का विषय हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औज़ार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व… pic.twitter.com/yIQLUiw8xc
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 22, 2026Advertisement
Loading Ad...
संसद में विपक्ष के हंगामे पर साधा निशाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बाद लगातार स्थगित होती सदन की कार्यवाही पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, युवाओं की भावनाओं और उनकी चिंताओं के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं. संसद का सत्र चल रहा है, सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थक बहस करने की भी बात कही है, मगर विपक्ष संसद में नहीं बल्कि सड़क पर मुद्दों का समाधान करने का अनुचित प्रयास कर रहा है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मुद्दों पर चर्चा करने की जगह संसद भवन है, जहां विपक्ष अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है. इसलिए अगर विपक्ष गंभीर है तो मौजूदा मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने में व्यवधान न उत्पन्न करे और संसद में ही सभी मुद्दों पर देश का ध्यान आकर्षित करे.
Advertisement
NEET पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. यहां पहुंचे देशभर के छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है. विपक्ष भी लगातार उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ा है. इसी को लेकर सोनम वांगचुक भी अनशन पर हैं.
यह भी पढ़ें- CJP आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा कदम... सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा, अब बातचीत पर आई बड़ी अपडेट
यह भी पढ़ें
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने मंगलवार को PM आवास के पास धरना दिया था. इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की. जिसमें राहुल गांधी ने अपनी 5 मांगें रखीं. हालांकि सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि वह बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है, सदन में भी इस पर चर्चा होगी, लेकिन विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा है.