Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

10 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम... पेट्रोल 100 के पार, डीजल भी ₹2.71 प्रति लीटर महंगा; जानें नई कीमतें

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए हैं. 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब दुनिया भर की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखाई देने लगा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए ऊर्जा संकट ने भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लगातार ऊपर पहुंचा दिया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि बीते 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

दिल्ली समेत महानगरों में बढ़े दाम

25 मई की सुबह 6 बजे से लागू नई कीमतों के बाद पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. देश के बाकी महानगरों में भी हाल कुछ अलग नहीं है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बढ़ती कीमतों का असर अब ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा के सामान तक पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

Loading Ad...

लगातार चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम

Loading Ad...

तेल कंपनियों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है. इससे पहले 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं 15 मई को तीन रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे दाम बढ़ाए गए थे. यानी कुछ ही दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 4.55 प्रतिशत गिरकर 98.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं WTI क्रूड 4.73 प्रतिशत टूटकर 92.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया. माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से बाजार में थोड़ी नरमी आई है. इसके बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की वजह से पूरी स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर जानकारों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसका सीधा असर आम जनता की जेब और घरेलू बजट पर पड़ना तय माना जा रहा है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...