Advertisement

Loading Ad...

बिना आईडी NO एंट्री… भारतीयों पर बालेन सरकार का नया नियम, जानें क्या होगा असर

भारतीयों को न केवल पहचान कार्ड जैसे आधार या वोटर आई कार्ड दिखाना होगा, साथ ही साथ परिचय पत्र भी दिखाना होगा.

Source- IANS
Loading Ad...

Nepal's New Rule For Indians: भारतीय सामान पर टैक्स के बाद नेपाल की सरकार ने भारतीयों पर एक और सख्त फैसला लिया है. अब नेपाल में एंट्री के लिए भारतीयों को नेपाल का नया नियम मानना होगा. बालेन शाह सरकार ने नेपाल में प्रवेश के लिए आईडी कार्ड को अनिवार्य कर दिया है.

भारतीयों को न केवल पहचान कार्ड जैसे आधार या वोटर आई कार्ड दिखाना होगा, साथ ही साथ परिचय पत्र भी दिखाना होगा. बालेन सरकार के इस नए नियम के बाद बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल है. प्रशासन ने इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है. 

बिना आईडी कार्ड वाले बैरंग लौटे 

Loading Ad...

बताया जा रहा है नई व्यवस्था लागू होने के बाद नेपाल के जोगबनी बॉर्डर पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं. बॉर्डर पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी पहचान पत्रों की जांच कर रहे हैं. हर एक दस्तावेज को सख्ती से जांच कर ही भारतीयों को प्रवेश दिया जा रहा है. इस दौरान जिन लोगों के पास वैध कागज नहीं थे उन्हें बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया. 

Loading Ad...

नेपाल प्रशासन ने क्या कहा? 

बालेन सरकार के नए फैसले को लेकर नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि सीमा पार करने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. उन्होंने इसे घुसपैठ और असमाजाजिक तत्वों और तस्करों के खिलाफ एक्शन से जुड़ा कदम बताया.  

Loading Ad...

भारत में नेपाल की सीमा मुख्य रूप से UP और बिहार से सटी हुई हैं. UP के बहराइच से नेपाल की सीमा सटी हुई है. वहीं, बिहार के अररिया से भी नेपाल सटा हुआ है. दोनों देशों के बीच बेटी रोटी का रिश्ता है, ऐसे में दोनों देशों के लोग हर दिन एक दूसरे की सीमा में एट्री करते हैं, लेकिन नेपाल में इन नए नियमों के बाद आम लोगों, व्यापारियों, पर्यटकों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि हर शख्स और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है. बालेन सरकार के इस फैसले से नेपाल के स्थानीय लोगों में नाराजगी है. 

भारत भी हुआ अलर्ट 

वही, नेपाल के रास्ते भारत में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार ने पुलिस और SSB को अलर्ट किया है. प्रशासन को बिहार और UP के बॉर्डर वाले इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों को सघन चेकिंग के साथ होटलों और लॉज की सख्ती से जांच के निर्देश भी दिए गए हैं. दरअसल, तीन दिन पहले ही बिहार के अररिया के जोगबनी बॉर्डर से भारत में चीनी नागरिकों ने अवैध रूप से एंट्री की थी. शख्स नेपाली नंबर की स्कूटी से भारत आया था. इसके बाद भारत ने भी सख्ती बढ़ा दी.

Loading Ad...

भारतीय सामानों पर टैक्स के फैसले से घिरे बालेन शाह

इससे पहले नेपाल सरकार ने भारतीय सामानों को लेकर बड़ा फैसला लिया था. दरअसल, नेपाल भारत से लाए जाने वाले 100 नेपाली रुपये से ज्यादा कीमत के सामान पर कस्टम ड्यूटी सख्ती से लागू करने का फैसला लिया गया है. 

यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली पर आतंकी खतरा! सुसाइड अटैक की आशंका के बीच एजेंसियां अलर्ट मोड पर, BJP हेडक्वार्टर समेत कई जगहों पर बढ़ी चौकसी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बालेन शाह सरकार ने यह फैसला भंसार नीति यानी कस्टम ड्यूटी के तहत लिया है. जिसे सख्ती से लागू भी कर दिया गया है. भारत से लाए जाने वाले सामान पर टैक्स के इस फैसले ले लोगों में रोष है. उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...