Advertisement

Loading Ad...

Nitish Kumar Rajya Sabha MP: राज्यसभा की शपथ लेते ही नीतीश कुमार के नाम दर्ज हो गया ये बड़ा रिकॉर्ड

नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू हो गई है. उन्होंने दिल्ली में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है. इसी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका 20 साल का राज खत्म हो गया. अब सबकी नजर बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर हैं.

Loading Ad...

बिहार में 20 साल बाद नीतीश राज खत्म हो गया है. दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे नीतीश कुमार ने दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ ले ली है, इसी के साथ नीतीश कुमार अब दिल्ली से बिहार पर नजर रखेंगे. 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा की सदस्यता दिलाई. उनके साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल समेत बिहार के कई NDA नेता मौजूद रहे. 

नीतीश कुमार ने नाम कौनसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ? 

Loading Ad...

बिहार में 20 साल राज करने के साथ ही नीतीश कुमार ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते ही नीतीश कुमार के नाम चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

Loading Ad...

इससे पहले वह 6 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, 4 बार बिहार विधान परिषद के सदस्य और 2 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं. यह पहली बार है जब उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है. 

राज्यसभा में CM नीतीश की शपथ के साथ ही दो बड़े सवाल अभी भी बरकरार हैं. पहला- नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे, दूसरा सवाल- बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? 

Loading Ad...

बिहार में बनेगा BJP का मुख्यमंत्री 

हालांकि माना जा रहा है BJP आलाकमान ने इन दोनों सवालों का जवाब पहले से ही तैयार कर लिया है. आज यानी 10 अप्रैल को दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक होगी. जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय होगा. माना जा रहा है इस बार CM की कुर्सी पर BJP का ही कोई चेहरा काबिज होगा. इसके संकेत BJP के साथ-साथ JDU नेताओं ने भी दिए हैं. नीतीश कुमार के करीबी और JDU नेता विजय चौधरी ने कहा है कि बिहार की सत्ता को अब BJP ही लीड करेगी. इसका मतलब है JDU छोटे भाई की भूमिका निभाएगी. 

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है. हालांकि उनके साथ कई विवाद जुड़े हैं, साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि BJP और JDU के अंदर ही उनके नाम को लेकर विरोध है, ऐसे में सम्राट चौधरी भले ही सबसे चर्चित चेहरे हों, लेकिन आखिरी मुहर तो BJP आलाकमान ही लगाएगा. क्योंकि BJP हमेशा कुछ अप्रत्याशित करके चौंकाना BJP की आदत रही है. लेकिन ये तय है कि मुख्यमंत्री BJP का ही बनेगा. 

Loading Ad...

वहीं, रही बात नीतीश कुमार की इस्तीफे देने की तो माना जा रहा है, वह 13 अप्रैल को बिहार में कैबिनेट की आखिरी मीटिंग लेकर 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...