Advertisement

Loading Ad...

बंगाल बम विस्फोट मामले में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, अभिषेक बनर्जी के करीबी शौकत मोल्ला के 9 ठिकानों पर मारा छापा

बंगाल के भांगर बम विस्फोट मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. अभिषेक बनर्जी के करीबी पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला के आवास सहित कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. शौकत के बेटे से भी पूछताछ हुई है.

Shaukat Molla / NIA (File Photo) : Image Source: IANS
Loading Ad...

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने गुरुवार को शौकत के आवास पर छापा मारा और बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की. यह कार्रवाई विधानसभा चुनावों से पहले हुए बम धमाके के मामले के सिलसिले में की गई है.

TMC के पूर्व विधायक शौकत मुल्ला के घर NIA का छापा

एनआईए ने गुरुवार सुबह जीवनतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौखाली गांव में विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर छापा मारा. कई गाड़ियों में अधिकारी सुबह ही शौकत मोल्ला के आवास पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी अभियान बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवानों की मौजूदगी में शुरू हुआ.

Loading Ad...

बंगाल बम विस्फोट के पीछे के सिंडिकेट के पीछे जा रही NIA

Loading Ad...

सूत्रों के मुताबिक NIA विस्फोट की घटना के पीछे की पूरी साजिश और इसके पीछे के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के मूड में है. इसी सिलसिले में एक साथ 9 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इतना ही नहीं NIA हर एक संदिग्धों के घरों और ठिकानों को खंगाल रही है और ब्लास्ट से जुड़े डीप नेटवर्क का पता लगा रही है. आपको बता दें कि 19 मार्च को भांगर इलाके में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. NIA इस घटना को चुनावी हिंसा से जोड़कर देख रही है.

वहीं टीएमसी विधायक के आवास पर एनआईए की छापेमारी के बाद शौकत मोल्ला की पत्नी सायेर बानू मोल्ला ने कहा, "मेरे बेटे ने मुझे फोन किया. उस समय मैं घर पर नहीं थी." फिलहाल, छापेमारी के दौरान बरामदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Loading Ad...

चुनाव के दौरान हुआ था बम धमाका

बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में बंगाल चुनाव के दौरान हुए बम धमाका हुआ था. यह धमाका राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.

फिलहाल फरार चल रहा है शौकत मोल्ला

नौशाद सिद्दीकी की पार्टी, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने इस घटना की एनआईए जांच की मांग की थी. बाद में, एनआईए ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली. जांच के हिस्से के तौर पर एनआईए शौकत के घर और उनके पार्टी दफ्तर पर छापा मार रही थी. सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों के छापा मारने के लिए पहुंचने से पहले ही शौकत घर से फरार हो गए थे.

इससे पहले, एनआईए ने बम धमाके की जांच के सिलसिले में तृणमूल नेता वाहिदुल इस्लाम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था.

Loading Ad...

TMC से दो बार का पूर्व विधायक है शौकत मोल्ला

शौकत कैनिंग पुरबा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के पूर्व विधायक हैं. वह 2016 और 2021 में लगातार दो बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद से हार गए थे. 

उन्हें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है और उन्होंने एक पार्टी के कद्दावर नेता के तौर पर दक्षिण 24 परगना जिले में अभिषेक बनर्जी की पकड़ मजबूत करने में मदद की थी.

Loading Ad...

शौकत मोल्ला के घर छापे से बंगाल में बढ़ी सियासी हलचल

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि 19 मार्च को भांगर में हुए विस्फोट की घटना चुनावी हिंसा के दौरान हुई थी. इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल भी हुए थे. NIA  इसमें चुनावी हिंसा और विस्फोट के बीच संभावित कनेक्शन की गहन छानबीन कर रही है. NIA की इस मामले में घुसने से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है. आपको बता दें कि शौकत मुल्ला TMC के पूर्व विधायक हैं और भांगर इलाका लंबे वक्त से राजनीतिक हिंसा के लिए जाना जाता रहा है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...