Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नॉर्वे में भारत के मानवाधिकार पर सवाल उठाने वाली पत्रकार को विदेश मंत्रालय का पलटवार, अब राहुल से मांग लिया इंटरव्यू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेली लेंग और भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. हेली भारत को मानवाधिकार की परिभाषा बता रही थीं, जिस पर MEA ने जोरदार पलटवार किया.

Source- IANS/Video Grab
Loading Ad...

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं, इसी कड़ी में वे नॉर्वे पहुंचे. जहां PM मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग (Helle Lyng) ने अधिकारियों से मानवाधिकार और प्रेस की स्वंतत्रता पर तीखे सवाल पूछे. जिसका जवाब विदेश मंत्रालय के पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने भी उसी लहजे में दिया. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेली लेंग और भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. दरअसल, हेली लेंग भारत को प्रेस स्वतंत्रता और मानवाधिकार पर घेरने की कोशिश कर रहीं थीं. इस पर सिबी जॉर्ज ने पत्रकार को न केवल जवाब दिया, साथ ही लोकतंत्र, मानवाधिकार, प्रेस की आजादी पर सीख भी दे डाली. 

क्या है भारत और नॉर्वे की पत्रकार के बीच पूरा मामला? 

Loading Ad...

पत्रकार हेली लेंग ने MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी से लेकर भारत के मानवाधिकार तक सवाल पूछे. हेली ने पूछा, दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे और क्या भारत में मानवाधिकार उल्लंघन बंद होंगे? 

Loading Ad...

इस पर सिबी जॉर्ज ने जवाब देते हुए कहा, भारत सिर्फ एक देश नहीं है बल्कि ये 5 हजार साल पुरानी सभ्यता है. देश की पहचान उसकी आबादी, सरकार, संप्रभुता और क्षेत्र से होती है और दुनियाभर में भारत इन मामलों में मजबूत स्थित में है. उन्होंने कहा, 

‘भारत ने दुनिया को काफी चीजें दी हैं, फिर चाहें वो कोरोना का समय ही क्यों ना हो, तब भी भारत, दुनिया से अलग नहीं रहा बल्कि जिन्हें उसकी जरूरत थी, उनके लिए भारत खड़ा हुआ. यही वो वजह है कि  दुनिया भारत पर विश्वास करती है.’

Loading Ad...

सिबी जॉर्ज ने आगे कहा, ‘हमारे पास एक संविधान है जो जनता के मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है. भारत में देश की महिलाओं के लिए समान अधिकार हैं. भारत में महिलाओं को 1947 में आजादी के तुरंत बाद मतदान का अधिकार मिल गया था, जबकि कई अन्य देशों में यह अधिकार बहुत बाद में मिला.’

‘भारत ने विभाजित देशों को एक किया’

सिबी जॉर्ज ने भारत में लोकतंत्र और भरोसे के मायने समझाते हुए कहा, मानवाधिकारों का सबसे अच्छा उदाहरण क्या है? सरकार बदलने का अधिकार, वोट देने का अधिकार. यही भारत में हो रहा है. हमें इस पर बहुत गर्व है. भारत में कानून का शासन है और यह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करता है. 

Loading Ad...

सिबी जॉर्ज ने कहा, ‘हम विश्व की कुल जनसंख्या का एक-छठा हिस्सा हैं, लेकिन विश्व की समस्याओं का एक-छठा हिस्सा नहीं. आप अपने चारों ओर देखिए और आपको दुनिया भर में भारत से जुड़ाव दिखाई देगा. शून्य, यानी शून्य का उद्गम भारत में हुआ। शतरंज का उद्गम भारत में हुआ. योग, जिसकी आज पूरी दुनिया प्रशंसा करती है, उसका उद्गम भी भारत में हुआ.’

जॉर्ज ने आगे कहा कि 2023 में जी20 की भारत की अध्यक्षता का भी जिक्र करते हुए कहा कि नई दिल्ली विभाजित देशों को एकजुट करने और एक सर्वसम्मत घोषणा हासिल करने में सफल रहा है. 

प्रेस की स्वतंत्रता पर MEA ने क्या कहा? 

Loading Ad...

सिबी जॉर्ज ने ये भी कहा कि कुछ लोग भारत की मीडिया का आकार नहीं समझते. दिल्ली में सैकड़ों न्यूज चैनल हैं, वे अलग-अलग भाषाओं में हैं, लेकिन कुछ लोग गैर सरकारी संगठनों की रिपोर्ट पढ़कर भारत पर सवाल उठाते हैं. उन्हें भारत की वास्तविकता और उसके पैमाने की समझ नहीं है. 

वहीं, हेली लेंग ने पूछा, PM मोदी मीडिया के सवाल क्यों नहीं लेते, इस पर जॉर्ज ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मीडिया को जानकारी देना उनकी जिम्मेदारी है और वह यह काम लगातार कर रहे हैं. 

दरअसल, ये सारा विवाद उस समय शुरु हुआ जब हेला लेंग ने PM मोदी से सवाल पूछते हुए नॉर्वे में प्रेस की आजादी का दावा किया. हेली ने कहा कि प्रेस की आजादी में नॉर्वे नंबर वन है. 

Loading Ad...

हेला लेंग के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हेली लेंग को इन्वाइट किया था. दूतावास ने लिखा था, डियर मिस हेली लेंग दूतावास आज शाम 9:30 बजे होटल रैडिसन ब्लू प्लाज़ा में प्रधानमंत्री की यात्रा पर एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित कर रहा है. आपका वहां आकर अपने प्रश्न पूछने के लिए हार्दिक स्वागत है.’

यहां पहुंची हेली लेंग ने विदेश मंत्रालय से पूछा, ‘जैसा कि हम अपनी साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं, हमें आप पर भरोसा क्यों करें, क्या आप वादा कर सकते हैं कि आपके देश में जो मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है उसे आप रोकने की कोशिश करेंगे.’

इस पर हेली बार-बार टोकती भी रहीं, जिस पर विदेश मंत्रालय के सचिव जॉर्ज भड़क गए और साफ-साफ कह दिया कि ‘ये मेरी प्रेस कॉन्फ़्रेंस है. आपने सवाल किया है. अब आपको मेरा जवाब सुनने का धैर्य होना चाहिए.’

Loading Ad...

हेली लेंग ने राहुल गांधी को किया इन्वाइट

हेली लेंग ने X पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संपर्क किया है. हेली लेंग ने राहुल गांधी से पूछा, 'क्या आप मंगलवार को फोन पर इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं. यह जानना दिलचस्प होगा कि आप नॉर्वे की यात्रा को किस नजर से देखते हैं.’ 

Loading Ad...

हेली लेंग ने राहुल गांधी को X पर इंटरव्यू के लिए किया इन्वाइट

यह भी पढ़ें

दरअसल, राहुल गांधी ने हेली लेंग का वीडियो रिपोस्ट किया था. जो PM मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का था. इसी पर रिएक्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की कोई बात नहीं होती. जब दुनिया एक संदिग्ध प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराते और भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है? हेली लेंग ने राहुल के इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए उन्हें इंटरव्यू के लिए इन्वाइट कर दिया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...