Advertisement

Loading Ad...

‘रावण को भी लगता था…’ CM ममता ने मजाक उड़ाया, अब शाह का जवाब आया, TMC पर गृह मंत्री का सबसे तीखा प्रहार

बंगाल चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचे. जहांं उन्होंने ममता बनर्जी पर जोरदार प्रहार किया.

Loading Ad...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना में विशाल जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया. अमित शाह ने कहा, पश्चिम बंगाल में अब तृणमूल कांग्रेस की विदाई तय है और साल 2026 राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. 

बंगाल चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा में ममता सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने चेताया कि ममता बनर्जी SIR का जितना विरोध करना हैं कर लें. मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना ही पड़ेगा. जो बचे घुसपैठिये रह जाएंगे वो BJP का CM आकर निकाल देगा. शाह ने कहा, 

‘पश्चिम बंगाल की अस्मिता का विरोध करने लाली तृणमूल कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़कर फेंकना होगा और यहां राष्ट्रभक्तों की सरकार बनानी होगी.’

Loading Ad...

‘देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बंगाल में BJP’

Loading Ad...

अमित शाह ने कहा कि इस बार बंगाल में सरकार बनाना सिर्फ पश्चिम बंगाल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हो गया है. शाह ने कहा, जिस तरह से पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बढ़ती जा रही है, वह अब केवल राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने जानबूझकर सीमा सुरक्षा को कमजोर किया. उन्होंने कहा कि बॉर्डर फेंसिंग के लिए केंद्र सरकार जब जमीन मांगती रही, तब ममता बनर्जी जमीन देने से इंकार करती रहीं. इसके चलते सीमा पर फेंसिंग का काम पूरा नहीं हो सका. 

ममता बनर्जी के ‘मजाक’ का दिया जवाब 

Loading Ad...

अमित शाह ने बातों-बातों में ममता बनर्जी के मजाक बनाने पर भी दिया. उन्होंने दावा किया कि इस बार BJP का वोट शेयर 50% होगा और ममता बनर्जी का घमंड टूटेगा. शाह ने कहा, जब मैं पहले आया था, तो मैंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से BJP की सरकार बनेगी. उस समय ममता बनर्जी मेरा मजाक उड़ा रही थीं, लेकिन जब भगवान राम ने राम सेतु बनाया था, तो रावण ने भी इसी तरह उनका मजाक उड़ाया था. 

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन और पुलिस घुसपैठियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को न तो पटवारी रोकते हैं, न पुलिस, बल्कि उन्हें फर्जी दस्तावेज बनवाकर पूरे देश में भेजा जाता है. अमित शाह ने यह भी कहा कि जब संसद में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था, तब तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इसका विरोध किया था. 

अमित शाह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी इस बात को माना है कि ममता बनर्जी सरकार बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने में सहयोग नहीं कर रही थी. उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि BSF को तय समयसीमा के भीतर जमीन दी जाए ताकि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके. 

Loading Ad...

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी माटी और मानुष का नारा देकर सत्ता में आई थीं, लेकिन आज महिलाएं असुरक्षित हैं, जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा है और आम लोग तृणमूल सिंडिकेट से परेशान हैं. शाह ने भरोसा दिलाया कि BJP की सरकार बनने के बाद 45 दिनों के भीतर सीमा पर फेंसिंग का काम पूरा कर दिया जाएगा. 

शाह ने बंगाल में क्यों दिया गुजरात और राजस्थान का उदाहरण? 

अमित शाह ने असम, गुजरात और राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां घुसपैठ रुक गई है. उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की कि उन्होंने वामपंथी सरकार भी देख ली, तृणमूल कांग्रेस की सरकार भी देख ली, अब एक बार BJP को मौका दें. अमित शाह ने कहा कि BJP बंगाल में घुसपैठ रोक कर दिखाएगी और राज्य को सुरक्षित, विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी. 

Loading Ad...

मतुआ और नामशूद्र समुदाय को डराने का आरोप

अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मतुआ और नामशूद्र समुदाय को डराने का काम कर रही हैं. उन्होंने मंच से इन समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. CM ममता आपके वोट को छू भी नहीं सकतीं. यह लोकतंत्र है और वोट आपका अधिकार है. 

ममता बनर्जी को दी चुनौती

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने ममता बनर्जी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की हिम्मत है, तो वे भ्रष्ट नेताओं को टिकट न देकर दिखाएं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा ममता बनर्जी कभी नहीं कर पाएंगी, क्योंकि अगर टिकट नहीं दिया गया, तो वही लोग उनके भतीजे का नाम उजागर कर देंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...